{"_id":"6ab278573d9c7b098b014b61","slug":"tomato-and-chilli-sauce-factory-sealed-in-rohtas-due-to-adulteration-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4752442-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सॉस फैक्ट्री में छापा, खतरनाक केमिकल और गंदगी देख अफसर हैरान; प्रशासन ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सॉस फैक्ट्री में छापा, खतरनाक केमिकल और गंदगी देख अफसर हैरान; प्रशासन ने किया सील
Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
सार
रोहतास के डेहरी ऑन सोन में प्रशासन ने लायन सवेरा सॉस फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। जांच के लिए सॉस के नमूने लिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री में गंदगी और कथित खतरनाक केमिकल मिले, जबकि लाइसेंस में चिली सॉस बनाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
विस्तार
रोहतास जिले से मंगलवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ के आरोप में डेहरी ऑन सोन स्थित लायन सवेरा नामक टोमैटो एवं चिली सॉस फैक्ट्री को प्रशासन ने फिलहाल सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान सॉस के कई नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में फैक्ट्री में छापेमारी
डेहरी आन सोन नगर थाना क्षेत्र के एनिकट टॉल बांस के समीप स्थित लायन सवेरा फैक्ट्री में एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को छापेमारी की गई। प्रशासन के अनुसार, सॉस निर्माण में कथित तौर पर कई खतरनाक केमिकल और अन्य गलत सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। फैक्ट्री परिसर में काफी गंदगी और कीड़े-मकोड़े भी पाए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस लाइन के बगल में युवक की बेरहमी से हत्या, मोबाइल लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
लाइसेंस में अनुमति नहीं, फिर भी बन रहा था चिली सॉस
एसडीएम निलेश कुमार के अनुसार, फैक्ट्री संचालक द्वारा दिखाए गए लाइसेंस में चिली सॉस निर्माण की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद फैक्ट्री में चिली सॉस का निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा टोमैटो और चिली सॉस के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोतलें भी गंदी और पुरानी पाई गईं।
यह भी पढ़ें: बिहार: जमुई कांड पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, बख्शे नहीं जाएंगे
नमूने जांच के लिए भेजे, सामग्री कराई गई नष्ट
कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सॉस के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रशासन ने बरामद अन्य सामग्रियों को नष्ट करा दिया है। एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि खतरनाक केमिकल के इस्तेमाल और परिसर में गंदगी मिलने के कारण फैक्ट्री को सील किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।