{"_id":"63dee0e2a3013430b77341c3","slug":"three-pfi-suspects-detained-by-nia-in-motihari-probe-initiated-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राममंदिर उड़ाने की साजिश में एनआईए ने पीएफआई के तीन सदस्यों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राममंदिर उड़ाने की साजिश में एनआईए ने पीएफआई के तीन सदस्यों को दबोचा
Sun, 05 Feb 2023 04:19 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Feb 2023 04:19 AM IST
सार
एनआईए ने पिछले साल देश के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई से जुड़े 350 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राममंदिर को उड़ाने की साजिश के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार पुलिस की मदद से शनिवार को मोतिहारी से तीन पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया है। इनमें रियाज मारुफ भी शामिल है, जिसका नाम आतंकी फंडिंग में भी आया था।
विज्ञापन
डीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा, नेपाल से जब शालिग्राम शिला को अयोध्या ले जाया जा रहा था, तो राममंदिर को उड़ाने की धमकी और साजिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मामले में एनआईए ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पिछले साल 350 से अधिक गिरफ्तारियां
गृह मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में आतंकी समूहों के साथ संबंध रखने व विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के लिए पीएफआई व उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। एनआईए ने पिछले साल देश के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई से जुड़े 350 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन