फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   There was a stir in the area after the bodies of two truck drivers were found

Bihar News: दो ट्रक चालकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जानें मामला

Thu, 06 Feb 2025 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 04:14 PM IST
सार

Bihar News: परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या की गई है। पंकज के भाई ने बताया कि वह कल रात काम के सिलसिले में निकले थे, लेकिन फिर उनकी मौत की खबर आई। आइये पूरा मामला जानते है। 
 

विज्ञापन
There was a stir in the area after the bodies of two truck drivers were found
दो ट्रक चालकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के भोजपुर जिले में दो ट्रक चालकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों चालक एक राइस मिल में काम करते थे। वे कल काम पर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह उनका शव डुमरिया के पास नहर से मिला।

विज्ञापन

कौन थे मृतक?
मृतकों की पहचान पंकज कुमार (22) और जितेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। पंकज भोजपुर के जैतपुर गांव के रहने वाले थे, जबकि जितेंद्र जितौरा गांव के निवासी थे। दोनों ट्रक चालक थे।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि यह एक हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या की गई है। पंकज के भाई ने बताया कि वह कल रात काम के सिलसिले में निकले थे, लेकिन फिर उनकी मौत की खबर आई। वहीं, जितेंद्र के भाई ने बताया कि जितेंद्र ने आखिरी बार फोन कर घर लौटने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल से मिली बाइक
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली है, जिससे शक गहरा गया है। मजदूरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed