{"_id":"6002cadc8ebc3e2e5a1f8891","slug":"tejashwi-yadav-says-bihar-is-becoming-the-crime-capital-of-the-country-cm-nitish-kumar-statement-was-ridiculous","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- बिहार बनता जा रहा है 'क्राइम कैपिटल ऑफ द कंट्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- बिहार बनता जा रहा है 'क्राइम कैपिटल ऑफ द कंट्री'
Sat, 16 Jan 2021 04:45 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 16 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
बिहार में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एकबार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार 'क्राइम कैपिटल ऑफ द कंट्री' होता जा रहा है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। कल मुख्यमंत्री जी की बौखलाहट बहुत हास्यास्पद थी।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी जो कि बिहार के चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं वे बहुत ही मजबूर, बेबस, लाचार, कमजोर और थके हुए लग रहे थे। उन्होंने कहा कि सवाल है कि अपराध क्यों बढ़ा, कब रुकेगा और प्रशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनाओं पर सवाल पूछने पर सीएम पत्रकारों को ही धमका रहे हैं कि पुलिस का मनोबल मत गिराइए। बिहार में जो लगातार सत्ता में हैं वे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर कांड सहित इसके अनेक उदाहरण हैं।
Bihar is becoming the crime capital of the country, the number of incidents of crime is increasing here. It was ridiculous to see the CM yesterday, Nitish Kumar seemed helpless, very weak and a tired CM: Tejashwi Yadav, RJD, in Bihar's Patna pic.twitter.com/BeV5Kznz6r
— ANI (@ANI) January 16, 2021