फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   student was beaten to death with sticks on the charge of molestation at a fair on Basant Panchami in Bihar

Bihar News: भीड़ ने 17 साल के छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, वसंत पंचमी पर मेले में छेड़खानी का आरोप

Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
सार

वसंत पंचमी पर मेला देखने गए 17 वर्षीय छात्र को भीड़ ने लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी। मृतक छात्र को भीड़ ने मेले में एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिस दौरान उसमकी मौत हो गई।

विज्ञापन
student was beaten to death with sticks on the charge of molestation at a fair on Basant Panchami in Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महानार अब्दुल्ला चौक से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के लोदीपुर गांव में सरस्वती पूजा मेले के दौरान भीड़ ने एक 17 वर्षीय छात्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबर सामने आ रही है कि मेला देखने आए छात्र को लड़की से साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पीटा गया, जिस दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


समस्तीपुर का रहने वाला था मृतक छात्र
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। वहीं बताया गया है कि किसान मिथिलेश राय का बड़ा बेटा था और वह पढ़ाई कर रहा था। जो कि अपने दोस्तो के साथ मेला देखने आया था। मामले में स्थानीय लोगों द्वारा नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मेले में एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
महनार थाना अध्यक्ष विश्वरंजन कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में यह बात सही नहीं पाई गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed