फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Student attacked with knife after being refused to smoke cigarette

Nalanda News: सिगरेट पीने से मना किया तो छात्र पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 06 Feb 2025 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 06:36 PM IST
सार

Nalanda News: स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री दीवार टूटी हुई है, जिससे बाहरी लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन
Student attacked with knife after being refused to smoke cigarette
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के अस्थावां में गुरुवार को एक स्कूली छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना अस्थावां मध्य विद्यालय की है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय विकास कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। विकास की मां के मुताबिक, स्कूल कैंपस में एक बाहरी युवक सिगरेट पी रहा था। विकास ने उसे मना किया क्योंकि वहां छात्राएं भी मौजूद थीं। इस बात पर गुस्सा होकर युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


पहली बार विकास बच गया, लेकिन दूसरी बार चाकू उसके पेट में लग गई। घायल हालत में वह दौड़कर घर पहुंचा और परिवार को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल में सुरक्षा की कमी
स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री दीवार टूटी हुई है, जिससे बाहरी लोग आसानी से अंदर आ जाते हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण स्कूल परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed