फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   spices businessman pintu kumar shot dead in mussalhpur hat sultanganj patna bihar news

Bihar News : पटना में मसाला कारोबारी की हत्या; हाट की भीड़ में गोली मारी, मगर आवाज नहीं सुनाई दी

Fri, 15 May 2026 08:27 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:27 AM IST
सार

Bihar Police : पटना में अपराधी लगातार बिहार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार हाट की भीड़ में युवा मसाला कारोबारी को सिर में गोली मारी गई। तैयारी पहले से थी और उसी हिसाब से साइलेंसर वाले पिस्टल का उपयोग किया गया था।

विज्ञापन
spices businessman pintu kumar shot dead in mussalhpur hat sultanganj patna bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तू डाल-डाल, मैं पात-पात... अपराधी बिहार पुलिस को यही दिखा रहे हैं। तभी तो, जब गुरुवार रात पहले से घोषित ब्लैक आउट के बाद बिजली आई तो पटना के अति-व्यस्त मुसल्लहपुर हाट में गद्दी (कारोबारी मालिक काउंटर) पर मसाला व्यवसायी पिंटू कुमार का शव नजर आया। अपराधियों ने सिर में सटाकर साइलेंसर लगी पिस्टल से गोली मारी थी, ताकि गोली की आवाज किसी को सुनाई न दे और अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो सकें।
विज्ञापन


पिता के सामने मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
घटना पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है। जिस समय अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त पिंटू कुमार के पिता भी मौके पर मौजूद थे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टर ने की दूसरी शादी, दूसरी बीबी पहली पत्नी के जेवर लेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


लेन-देन विवाद के एंगल पर जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले पैसों के लेन-देन को लेकर पिंटू कुमार का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस इसी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि ब्लैक आउट के कारण किसी ने अपराधियों को नहीं देखा, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या ठीक शाम 7:02 बजे की गई, जिससे यह आशंका और मजबूत हो रही है कि अपराधियों ने पहले से योजना बनाकर ब्लैक आउट का फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed