{"_id":"6982d6b3ff35cf03c105735f","slug":"second-dummy-admit-card-released-bihar-d-el-ed-joint-entrance-examination-bseb-patna-declared-correction-date-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB : बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, सुधार के लिए बोर्ड ने तय की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSEB : बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, सुधार के लिए बोर्ड ने तय की तिथि
Wed, 04 Feb 2026 10:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:48 AM IST
सार
BSEB Patna : बिहार बोर्ड ने डीएलएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही अभ्यर्थी त्रुटि में सुधार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक अपने विवरणों की जांच और त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बजट पर कांग्रेस का तीखा हमला, कहा- दिवास्वप्न बेच रही सरकार; एनडीए ने बताया ऐतिहासिक
विज्ञापन
पोर्टल से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://www.bsebdeled.com पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह डमी एडमिट कार्ड केवल विवरणों के मिलान और सुधार के उद्देश्य से जारी किया गया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Anant Singh MLA: बाहुबली अनंत सिंह जेल से सीधे आए विधानसभा, CM नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें
इन विवरणों में कर सकते हैं सुधार
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे डमी एडमिट कार्ड पर अंकित हर छोटी-बड़ी जानकारी की गंभीरता से जांच कर लें। यदि अभ्यर्थी का नाम, लिंग, डोमिसाइल, दिव्यांगता की स्थिति और आश्रित श्रेणी एवं संकाय संबंधित विवरणों में कोई गलती है, तो 10 फरवरी तक ऑनलाइन सुधार करा लें। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यदि डमी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि रह जाती है और सुधार नहीं किया जाता है, तो भविष्य में परीक्षाफल या नामांकन रद्द होने की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
कोटि बदलने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
सुधार की प्रक्रिया के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी की आरक्षण कोटि में बदलाव होता है जैसे कि अनुसूचित जाति या जनजाति या दिव्यांग श्रेणी से सामान्य श्रेणी में परिवर्तन, तो उन्हें शुल्क के अंतर की राशि का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा न करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी का मूल प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।