फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Free electricity up to 125 units continues; fixed charges adjusted in the bills of 9.48 lakh consumers

काम की खबर: बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ आगे भी मिलेगा? जानिए, स्मार्ट मीटर में क्या-क्या हो रहा?

Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 03 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

बिजली विभाग के अनुसार, उपभोक्ताओं के बिल में की गई कटौती का अलग-अलग विवरण उपलब्ध रहेगा। यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल या फिक्स्ड चार्ज के समायोजन को लेकर कोई शिकायत या जानकारी चाहिए तो वह टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
Bihar Free electricity up to 125 units continues; fixed charges adjusted in the bills of 9.48 lakh consumers
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लगातार मिल रहा है। जुलाई 2025 से लागू इस व्यवस्था के तहत हर महीने 125 यूनिट तक की बिजली पर उपभोक्ताओं से ऊर्जा शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वहीं, जून-जुलाई 2026 की लंबित फिक्स्ड चार्ज राशि का अगस्त के बिजली बिल में एकमुश्त समायोजन किया गया है। बिजली विभाग के अनुसार, इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी दी जा रही है।
विज्ञापन

 

125 यूनिट से ज्यादा खपत पर अतिरिक्त यूनिट का देना होगा शुल्क

विभाग के मुताबिक, 125 यूनिट तक की बिजली घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त है। यदि किसी उपभोक्ता की मासिक खपत 125 यूनिट से अधिक होती है तो केवल अतिरिक्त यूनिट पर निर्धारित ऊर्जा शुल्क और विद्युत कर देना होगा। इसके अलावा दर्ज अधिकतम भार के अनुसार, फिक्स्ड चार्ज भी देय होगा। अप्रैल 2020 से उपभोक्ताओं से मीटर किराया नहीं लिया जा रहा है। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल संबंधित महीने की खपत और दर्ज अधिकतम भार के आधार पर अगले महीने की एक से दो तारीख के बीच तैयार किया जाता है।

विज्ञापन

 

200 यूनिट खपत पर 482.52 रुपये का भुगतान

विभाग ने 200 यूनिट मासिक खपत वाले शहरी स्मार्ट मीटर उपभोक्ता का उदाहरण देते हुए बताया कि यदि दर्ज भार दो किलोवाट है तो 125 यूनिट के बाद बची 75 यूनिट पर 7.17 रुपये प्रति यूनिट की दर से 537.75 रुपये ऊर्जा शुल्क बनेगा। इस पर छह प्रतिशत विद्युत कर के रूप में 32.27 रुपये और दो किलोवाट के लिए 160 रुपये फिक्स्ड चार्ज देय होगा। इस तरह कुल राशि 730.02 रुपये होगी। सरकार की ओर से 75 यूनिट पर 247.50 रुपये का अनुदान समायोजित होने के बाद उपभोक्ता को 482.52 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

RMS लागू होने के दौरान आई थी तकनीकी समस्या

बिहार में बिजली बिलिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पहले इस्तेमाल हो रहे NIC और SAP बिलिंग सॉफ्टवेयर की जगह अब रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (RMS) लागू किया गया है। नई प्रणाली लागू होने के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। इसी तकनीकी समस्या के कारण जून और जुलाई 2026 में 125 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले कुछ शहरी घरेलू स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल में फिक्स्ड चार्ज का समायोजन नहीं हो सका था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन इस वजह से नहीं काटा गया।

 

अगस्त के बिल में एकमुश्त समायोजन

तकनीकी समस्या दूर होने के बाद जून और जुलाई की लंबित फिक्स्ड चार्ज राशि का अगस्त 2026 के बिजली बिल में एकमुश्त समायोजन किया गया है। विभाग के अनुसार, यह कटौती निर्धारित टैरिफ के अनुरूप है और उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली गई है।

 

9.48 लाख उपभोक्ताओं के प्री-पेड बैलेंस से समायोजन

राज्य में करीब 95 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें 9,48,652 उपभोक्ताओं के मामले में जून-जुलाई की लंबित फिक्स्ड चार्ज राशि करीब 54.95 करोड़ रुपये थी। इस राशि का अगस्त में उपभोक्ताओं के प्री-पेड बैलेंस से एकमुश्त समायोजन किया गया है। विभाग ने बताया कि अगस्त में की गई कटौती की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed