फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Satta ka sangram in karakat youth talk hindi news

Satta ka sangram: काराकाट पहुंचा चुनावी रथ, युवा बोले- शिक्षा यहां अहम मुद्दा; जो भी जीते वो इसपर काम करे

Thu, 16 May 2024 04:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काराकाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 16 May 2024 04:50 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज बिहार के काराकाट पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
Satta ka sangram in karakat youth talk hindi news
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। चुनावी रथ आज गुरुवार को दिन भर बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रहेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। इसी कड़ी में सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में युवाओं से बात की गई। पढ़िए, क्या बोले काराकाट के युवा वोटर?

विज्ञापन


इस दौरान एक युवा ने कहा कि हमारे काराकाट क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। मजे की बात ये है कि जो भी सांसद यहां रहे हैं वो सत्ता पक्ष के ही रहे हैं, बावजूद उसके यहां किसी भी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सबसे हॉट मुद्दा डालमिया नगर फैक्टरी है, जिससे की रोजगार का सृजन हो। आज रोटी कपड़ा और मकान के बाद सबसे जरूरी चीज बन गई है शिक्षा, लेकिन हमारा सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि हमारे पास विश्वविद्यालय नहीं है। 1992 के बाद जब हमारा जिला अलग हुआ, उसके बाद से यहाँ कोई भी विश्वविद्यालय नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं एक और युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विगत कई समय से जो मुद्दा है, कांग्रेस की सरकार जब थी तो हमारी कराकाट की फैक्टरी बंद हुई, लेकिन आज राष्ट्रहित में जो सरकार काम कर रही है, हां सबके काम करने के तरीके अलग अलग होते हैं, लेकिन वर्तमान में जो भी प्रत्याशी हो उसे राष्ट्रहित के साथ-साथ डालमिया नगर कारखाने के बारे में भी सोचना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed