फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram: Uproar over death of newborn in govt hospital family accuses doctor of negligence altercation with MP

Bihar: सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; MP से तीखी नोकझोंक

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
सार

Sasaram News: सदर अस्पताल सासाराम में नवजात बच्ची की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, इस दौरान वहां सांसद के पहुंचने पर डॉक्टर से तीखी नोकझोंक हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sasaram: Uproar over death of newborn in govt hospital family accuses doctor of negligence altercation with MP
नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर अस्पताल सासाराम में रविवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एसएनसीयू (विशेष नवजात देखभाल इकाई) वार्ड में भर्ती एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर शोर-शराबा किया। स्थिति को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच अस्पताल पहुंचे स्थानीय सांसद मनोज राम और ड्यूटी पर तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इम्तियाज के बीच नोंकझोंक भी हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन

 
‘समय पर दी जाती जानकारी, तो बच सकती थी जान’
मृत बच्ची के पिता राहुल राम देवरिया गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्ची की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। राहुल का आरोप है कि शुरुआत में डॉक्टर इम्तियाज ने कहा कि बच्ची की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन फिर अचानक उन्होंने हाथ खड़े कर दिए और कुछ ही देर में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : स्वास्थ्य कर्मचारी ने मध्य प्रदेश की लड़की को बिहार बुलाकर की जबरदस्ती, नौकरी का दिया था झांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राहुल राम का कहना है कि अगर डॉक्टर समय रहते यह जानकारी देते कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, तो वे उसे किसी बेहतर निजी अस्पताल में ले जा सकते थे। लेकिन उन्हें स्थिति की गंभीरता से अवगत नहीं कराया गया और अचानक मौत की सूचना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।


 
अस्पताल पहुंचे सांसद, डॉक्टर से हुई तीखी बहस
घटना की जानकारी मिलते ही सासाराम के सांसद मनोज राम अस्पताल पहुंचे और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इम्तियाज से बातचीत की कोशिश की। लेकिन बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। सांसद ने डॉक्टर पर गरीबों की अनदेखी करने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है और आमजन खासकर गरीब वर्ग के लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

 
डॉक्टर ने आरोपों को किया खारिज, सांसद पर जताई आपत्ति
दूसरी ओर डॉक्टर इम्तियाज ने सांसद द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्ची के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी सांसद को दी थी। डॉक्टर ने बताया कि जब सांसद अपने समर्थकों के साथ वार्ड में जूते पहनकर घुस आए, तो उन्होंने नियमों का हवाला देकर आपत्ति जताई। डॉक्टर के अनुसार, यही बात सांसद को नागवार गुजरी और विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें- Bihar :  उत्पाद विभाग की गोली से युवक की मौत, लोगों ने जमकर किया बवाल; सैफ जवान को बनाया बंधक
 
सुरक्षा व्यवस्था के बीच मामला शांत
मामले को लेकर अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल रहा, हालांकि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। लेकिन यह घटना एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर गई है। जहां एक ओर परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, वहीं डॉक्टर अपनी सफाई में नियमों की दुहाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed