फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jan Suraaj candidates announced for three Legislative Council seats in Bihar.

बिहार न्यूज: विधान परिषद् की तीन सीटों के लिए जन सुराज के प्रत्याशी घोषित; पीके ने किसे दिया मौका?

Thu, 24 Sep 2026 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

जन सुराज ने आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तीन और समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक से भूषण झा प्रत्याशी होंगे।

 

विज्ञापन
Jan Suraaj candidates announced for three Legislative Council seats in Bihar.
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज ने आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तीन और समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को प्रत्याशी बनाया गया है। जन सुराज के अनुसार, पांच अन्य क्षेत्रों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची 20 सितंबर को ही जारी की जा चुकी है। पार्टी की ओर से शेष क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

विज्ञापन


पांच उम्मीदवारों की पहले हो चुकी है घोषणा
इससे पहले जन सुराज पार्टी समर्थित पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की गई थी। जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

विज्ञापन

पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र यादव, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आफाक अहमद और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया था। उस समय पार्टी की ओर से बताया गया था कि तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम अगले तीन-चार दिनों में घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


'शिक्षकों की स्थिति तब सुधरेगी, जब बिहार में शिक्षा की स्थिति सुधरेगी'
प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षकों को लेकर भी कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई पिछले कई वर्षों से व्यवस्था के साथ चल रही है। चाहे टीआरई परीक्षा का मामला हो, वेतनमान का मुद्दा हो, गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को लगाने का मामला हो या वित्त रहित और वित्त पोषित संस्थानों की अव्यवस्था, इन मुद्दों को लेकर लंबे समय से मांग उठती रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय को जन सुराज से अपेक्षा है कि उनकी जायज मांगों और आंदोलनों में पार्टी उनके साथ खड़ी हो। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय कई संघों में बंटा हुआ है। कोई नियोजित शिक्षक है, कोई विद्यालय शिक्षक, कोई विशिष्ट शिक्षक तो कोई वित्त रहित शिक्षक है। सभी ने अपने-अपने संगठन बना रखे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सोच है कि शिक्षकों की स्थिति तभी सुधरेगी, जब बिहार में शिक्षा की स्थिति सुधरेगी। कई शिक्षकों से मुलाकात और बातचीत के बाद यह तय किया गया है कि सभी शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर एक संघर्ष समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज अगले दो-तीन वर्षों तक शिक्षक साथियों के साथ मिलकर उनकी प्रमुख मांगों को लेकर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed