फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Health worker forced Madhya Pradesh girl lured job vaishali news hajipur bihar police

Bihar News : स्वास्थ्य कर्मचारी ने मध्य प्रदेश की लड़की को बिहार बुलाकर की जबरदस्ती, नौकरी का दिया था झांसा

Sun, 13 Jul 2025 11:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 13 Jul 2025 11:32 PM IST
सार

Bihar : एमपी की लड़की अचानक अर्द्धनग्न अवस्था में बिहार की सड़क पर चीखते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। अब लड़की के बयान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Bihar News : Health worker forced Madhya Pradesh girl lured job vaishali news hajipur bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में एक डॉक्टर पर नौकरी दिलाने का  झांसा देकर लड़की के सांथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। लड़की मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर नशे में धुत स्वास्थ्यकर्मी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर नौकरी का झांसा 
 घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला शनिवार की देर रात रेफरल अस्पताल के सामने की है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर में कार्यरत कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी सुनील कुमार रेफरल अस्पताल के सामने किराये पर कमरा लेकर रहता है। उसने मध्य प्रदेश की एक लड़की से सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की, और फिर नौकरी दिलाने के नाम पर उसे लालगंज बुला लिया। आरोपी सुनील कुमार ने उस महिला को अपने कमरे में ही ठहराया। शनिवार की देर रात डॉक्टर ने जमकर शराब पी और नशा चढते ही लड़की के साथ दुष्कर्म करने को कोशिश करने लगा। लड़की के द्वारा विरोध करने पर आरोपी सुनील कुमार ने युवती के कपड़े फाड़ दिये। इस दौरान उसने युवती के साथ मारपीट भी की। पिटाई के दौरान लड़की का एक दांत भी टूट गया।
विज्ञापन


अर्द्धनग्न ही भागकर आई सड़क पर 
युवती ने अपने मोबाइल से फोन कर पुलिस से सहयोग लेने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका दो मोबाइल पटक-पटक कर फोड़ दिया। उसने युवती का लगेज बैग भी रूम के बाहर नाला में फेंक दिया।  फिर भी लड़की हिम्मत नही हारी और किसी तरह कमरा से अपनी जान बचाकर अर्धनग्न अवस्था मे ही भागकर रेफरल अस्पताल के सामने आकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आधी रात को लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर अस्पताल के समीप सोए दवा दुकानदार और आसपास के लोग जमा हो गए। फिर लड़की ने सभी लोगों को अपनी आपबीती बतायी। अर्धनग्न अवस्था मे देख लोगो ने पहले तो लड़की को गमछा दिया फिर उसके बाद कपड़ा मंगाकर दिया। जिसके बाद 112 और लालगंज थाना को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की से घुसी पुलिस 
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और लालगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नशा की हालत में कमरे में बेहोश पड़े डॉक्टर के दरवाजे को काफी पीटा। दरवाजा नही खोलने पर खिड़की के रास्ते दरवाजा खोलवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आयी। वही थाना पर स्वास्थ्यकर्मी को लाने के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच पड़ताल की गई, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


क्या कहते है लालगंज थानाध्यक्ष
 घटना के संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों को सोशल मीडिया के जरिय मुहब्बत हुआ था। इसी दौरान स्वास्थ्यकर्मी ने उसे अपने यहां बुलाया था। शनिवार की रात लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करना चाहा, जिसका लड़की ने विरोध किया। हालाकि मामले में लड़की प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर रही है। वही स्वास्थ्यकर्मी सुनील कुमार को नशा के सेवन के आरोप में जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed