फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram News: Mahatma Buddha's statue vandalized and disappeared from Chandtan hill; Bhim Army condemns it

Bihar News: चंदतन पहाड़ी से महात्मा बुद्ध की मूर्ति खंडित कर की गायब, शहर में आक्रोश; भीम आर्मी ने की निंदा

Mon, 03 Feb 2025 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Feb 2025 07:21 PM IST
सार

Sasaram News: भीम आर्मी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कई दशक पहले 300 फीट ऊंची चंदतन पहाड़ी पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की थी। यहां हर वर्ष पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। लेकिन अब इस प्रतिमा को नष्ट कर दिया गया है, जो बेहद निंदनीय है।

विज्ञापन
Sasaram News: Mahatma Buddha's statue vandalized and disappeared from Chandtan hill; Bhim Army condemns it
महात्मा बुद्ध की मूर्ति खंडित कर की गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम के ऐतिहासिक चंदतन पहाड़ी पर स्थापित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा असामाजिक तत्वों का निशाना बन गई। प्रतिमा को न केवल खंडित किया गया बल्कि पूरी तरह से हटा दिया गया है। अब वहां सिर्फ प्रतिमा का आधार यानी चरण पादुका ही शेष रह गया है। इस घटना से शहरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

विज्ञापन

 
शहर में रोष, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
महात्मा बुद्ध की प्रतिमा खंडित होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचने लगे। विभिन्न संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। रोहतास पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
भीम आर्मी ने घटना की कड़ी निंदा की
भीम आर्मी के नेता अमित पासवान ने इस घटना को समाज के सौहार्द को बिगाड़ने वाला कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कई दशक पहले 300 फीट ऊंची चंदतन पहाड़ी पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की थी। यहां हर वर्ष पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। लेकिन अब इस प्रतिमा को नष्ट कर दिया गया है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की। प्रशासन ने भरोसा दिया है कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रशासन ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
प्रशासन ने घटना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। वहीं, शहर के बुद्ध अनुयायियों और स्थानीय संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन इस ऐतिहासिक स्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करे और मूर्ति को पुनः स्थापित किया जाए। प्रशासन इस दिशा में भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed