फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram News: After failing to get ransom, two brothers killed a seven-year-old child and hid him in straw

Bihar: भूसे से आने लगी सड़ांध, लोगों ने हटाकर देखा तो रूह कांपी; सात साल के बच्चे को दो भाइयों ने मारकर छिपाया

Fri, 31 Jan 2025 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 Jan 2025 04:27 PM IST
सार

Sasaram News: सासाराम में दो भाइयों ने अपना भेद खुलने के डर एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब भूसे से बदबू आने लगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sasaram News: After failing to get ransom, two brothers killed a seven-year-old child and hid him in straw
पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में सात वर्षीय हिमांशु की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मासूम की हत्या में शामिल गांव के ही दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने पुलिस के सामने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
फिरौती की योजना नाकाम होने पर ली मासूम की जान 
पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने शुक्रवार को करगहर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि दो सगे भाइयों ने सात वर्षीय बालक को अगवा कर फिरौती लेने की योजना बनाई थी। हालांकि जब वे फिरौती मांगने में सफल नहीं हो सके, तो उन्होंने भेद खुलने के डर से मासूम की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

 
घर में खींचकर की हत्या, शव भूसे में छिपाया
बभनी गांव निवासी सुनील सिंह के दो बेटों ने 26 जनवरी को बच्चे के अपहरण की योजना बनाई थी। जैसे ही हिमांशु घर से बाजार के लिए निकला, दोनों ने उसे अपने घर में खींच लिया। मासूम जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे डरकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शव से बदबू आने पर हुआ खुलासा
घटना के दो दिन बाद, 28 जनवरी को शव से दुर्गंध आने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने घर में प्रवेश किया। वहां बच्चे का शव देखकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

 
तकनीकी जांच में पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने जब गृहस्वामी के छोटे बेटे से पूछताछ की, तो उसने अपने बड़े भाई को हत्या का जिम्मेदार बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों विभोर उर्फ अंकुर और उसके नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया।   एसपी रोशन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्पीडी ट्रायल के तहत अविलंब सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed