फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram LS Polls: Villagers boycotting voting in Kaimur too, adamant on demand for bridge construction

Sasaram Lok Sabha Polls: कैमूर में भी मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीण, इस मांग को लेकर अड़े

Sat, 01 Jun 2024 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

Sasaram LS Polls 2024: मतदाता अभिषेक पाठक और विजय शंकर चौधरी ने बताया कि पुल की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया जा रहा है। पुल नहीं रहने की वजह से तेलारी बाजार करने के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती है। गांव के बच्चों को पढ़ाई सहित इलाज कराने में जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
Sasaram LS Polls: Villagers boycotting voting in Kaimur too, adamant on demand for bridge construction
मतदाताओं के न आने से चिंता में डूबे मतदान कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र के लिए कैमूर भभुआ में सातवें और आखिरी चरण में मतदान सुबह सात बजे से ही जारी है। इस बीच सासाराम लोकक्षेत्र के कैमूर के एक गांव में ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार करने का मामला सामने आ रहा है। मामला जिले के रामपुर प्रखंड के शिवपुर गांव के मतदान केंद्र का है। जहां सुबह सात से बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू तो करा दी गई। लेकिन वोट करने के लिए ग्रामीण ही नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवपुर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर आठ बजे तक सिर्फ चार मत डाले गए, जिनमें आशा कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मी, बीएलओ और एक ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार करने का कारण दुर्गावती नदी पर पुल नहीं बनना बताया जा रहा है। इसलिए ग्रामीण मतदाताओं ने एकजुट होकर ‘पुल नहीं तो वोट नहीं’ कहते हुए वोट बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

 

मतदाता अभिषेक पाठक और विजय शंकर चौधरी ने बताया कि पुल की मांग को लेकर वोट का बहिष्कार किया जा रहा है। पुल नहीं रहने की वजह से तेलारी बाजार करने के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती है। गांव के बच्चों को पढ़ाई सहित इलाज कराने में जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। तेलारी चेनारी कुदरा जाने में आठ से 10 किमी की दूरी मेन रास्ते पर जाने के लिए तय करनी पड़ती है। पुल की मांग सांसद, एमएलसी और विधायक से कई बार की गई। लेकिन कोई पहल नहीं की गई। वर्ष 2021 में ग्रामीणों द्वारा डीएम से मिलकर पुल बनवाने की मांग की गई थी, कोई ध्यान नहीं गया। अगर पुल निर्माण का आश्वासन नहीं मिलता है, वोट बहिष्कार पूरे दिन रहेगा।

वोट बहिष्कार की सूचना पर रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक और करमचट थानाध्यक्ष विकास कुमार पहुंचे। जहां वोटरों को समझा कर वोट करने की अपील की गई। बीडीओ ने कहा कि आप वोट दीजिए पुल बनेगा, जिसके बाद उन्होंने दुर्गावती नदी पर पुल के लिए स्थल का निरीक्षण भी किया। लेकिन वोटर मानने को तैयार नहीं हैं। अब देखना यह होगा क्या आज पूरे दिन इस गांव के मतदाता अपने बूथ पर वोटिंग नहीं करेंगे या फिर जिला स्तर के पदाधिकारी की बातों को मान कर वोट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed