फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Samstipur: Second death in poisonous liquor case, liquor party in samastipur bihar news bihar hooch tragedy

Bihar Hooch Tragedy : जहरीली शराब से एक और मौत, 17 जुलाई को समस्तीपुर में एक की तुरंत चली गई थी जान

Wed, 24 Jul 2024 11:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 11:29 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में इस सीज़न जहरीली शराब से एक और मौत हो गई है। समस्तीपुर में 17 जुलाई को जहरीली शराब पीने से एक की तत्काल मौत हो गई थी। कई अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें से एक की मौत की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Samstipur: Second death in poisonous liquor case, liquor party in samastipur bihar news bihar hooch tragedy
जलालपुर जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर जहरीली शराब कांड में मंगलवार रात एक और मौत हो गई। इसके साथ ही अब इस कांड में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। जलालपुर जहरीली शराब कांड में पटना में इलाज करा रहे निशांत कुमार उर्फ प्रिंस की कल देर रात मौत हो गई। प्रिंस मोहनपुर थाना क्षेत्र के ही रामचंद्रपुर दशहरा गांव के सुमन कुमार का पुत्र था। ज्ञात रहे कि इस मामले में बीती 18 जुलाई को विक्की कुमार नामक युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 

17 जुलाई की रात जलालपुर गांव के मुर्गी फार्म कारोबारी विकास कुमार उर्फ विक्की ने अपने मित्र रूपेश कुमार, पंकज कुमार, प्रिंस कुमार और विक्रम कुमार के साथ पर शराब पार्टी की थी। शराब गांव के ही सिंकु कुमार नामक युवक ने लाकर दी थी। शराब सेवन के तीन-चार घंटे बाद ही सभी लोग बीमार पड़ने लगे। आनन-फानन में परिजनों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


विक्की कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पटना एम्स लेकर गए, जहां उपचार के दौरान विक्की की मौत हो गई, वहीं प्रिंस समेत अन्य युवकों का उपचार जारी था। इनमें से प्रिंस की स्थिति गंभीर होने से कल रात प्रिंस की भी मौत हो गई। इस मामले में मृतक विक्की के भाई निक्की कुमार के बयान पर प्राथमिकी की दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी अब तक है फरार 

यहां बता दें कि इस कांड का मुख्य आरोपी सिंकु कुमार अब तक फरार है। पुलिस सिंकु की गिरफ्तारी को लेकर मोहनपुर समेत आसपास के गंगा द्वारा इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मामले में पूर्व  में ही प्राथमिक की दर्ज की जा चुकी है आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed