{"_id":"69ddae07158e4077e307b37e","slug":"rohtas-police-investigation-after-woman-committed-suicide-due-to-alleged-debt-pressure-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4161480-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कर्ज का बोझ बना काल! बिहार में महिला ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कर्ज का बोझ बना काल! बिहार में महिला ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 14 Apr 2026 12:43 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:43 PM IST
सार
सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र में कर्ज और आर्थिक तंगी के कथित दबाव में 30 वर्षीय रीमा देवी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने स्थानीय बंधन समूह से कर्ज लिया था और किश्तों के भुगतान को लेकर लगातार मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सासाराम में कर्ज और आर्थिक तंगी के कथित दबाव में आकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मृतका की पहचान और स्थिति
यह घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार की है। मृत महिला की पहचान 30 वर्षीय रीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के एक छोटा बच्चा भी है और उसका पति मजदूरी का काम करता है। जानकारी के अनुसार, महिला ने स्थानीय बंधन समूह से कर्ज लिया था, जिसे लेकर वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। परिजनों का कहना है कि कर्ज की किश्तों के भुगतान को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था। सोमवार शाम समूह से जुड़े कुछ लोग भी महिला से मिलने आए थे, जिसके बाद वह और अधिक तनाव में आ गई थी।
कमरे में मिला फंदे से लटका शव
बताया जाता है कि इसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ समय बाद बच्चे के रोने पर परिवार ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
सूचना मिलने पर चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। चेनारी थाने के चौकीदार अलगू पासवान ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी पारिवारिक विवाद की बात सामने नहीं आई है, लेकिन परिजनों ने कर्ज के दबाव का आरोप लगाया है।