फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas news: married woman died in jewellery dispute rohtas police investigation after suspicious death

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, गहनों के विवाद में सास-जेठानी पर हत्या का आरोप

Mon, 05 May 2025 04:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 04:21 PM IST
सार

Bihar: महिला की मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति पिंटू कुमार उर्फ विकास प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Rohtas news: married woman died in jewellery dispute rohtas police investigation after suspicious death
शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी विकास प्रजापति की 23 वर्षीय पत्नी शशिकला कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

गहनों को लेकर होता था विवाद

विज्ञापन
मृतका के पिता संतोष कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी बेटी शशिकला की शादी विकास प्रजापति से की थी। शादी के एक वर्ष बाद से ही सास और जेठानी के साथ गहनों को लेकर विवाद होने लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को इसी विवाद के चलते सास और जेठानी ने शशिकला की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'अब बहुत हो गया, पाकिस्तान पर उठाने होंगे सख्त कदम'...पहलगाम हमले पर राज्यपाल बिफरे

पति गिरफ्तार, जांच जारी
चेनारी थाने के चौकीदार बबन पासवान ने बताया कि महिला की मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति पिंटू कुमार उर्फ विकास प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed