फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas: Conspirator of gym operator murder case arrested, police will seize property of absconding accused

Bihar News: रोहतास में जिम संचालक हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार, फरार आरोपियों की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

Rohtas News: डीएसपी ने बताया कि गांधी चौधरी जिम संचालक की हत्या का साजिशकर्ता है। उक्त आरोपी की थार कार और शूटर छोटू राम की अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया है। गांधी चौधरी पर पूर्व से भी कुल 21 कांड दर्ज हैं।

विज्ञापन
Rohtas: Conspirator of gym operator murder case arrested, police will seize property of absconding accused
जिम संचालक की हत्या का साजिशकर्ता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में पुलिस ने नासरीगंज-दाऊदनगर पुल के पास से जिम संचालक हत्याकांड के साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, प्राथमिकी आरोपी गांधी चौधरी नासरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव निवासी सह जिम संचालक अतुल उर्फ आदित्य श्रीवास्तव की हत्या मामले में फरार चल रहा था।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रेसवार्ता कर बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि जिम संचालक हत्याकांड का प्राथमिकी आरोपी साजिशकर्ता नासरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव के निवासी गांधी चौधरी को दाऊदनगर पुल के पास से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उसे सोमवार को कोर्ट में हाजिर किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गांधी चौधरी ने जिम संचालक अतुल उर्फ आदित्य श्रीवास्तव की हत्या के आरोप को स्वीकार किया है।
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी ने बताया कि गांधी चौधरी जिम संचालक की हत्या का साजिशकर्ता है। उक्त आरोपी की थार कार और शूटर छोटू राम की अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया है। गांधी चौधरी पर पूर्व से भी कुल 21 कांड दर्ज हैं। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी अगर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो दो दिनों के अंदर उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में नासरीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, काराकाट थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी, डीआईयू प्रभारी डिहरी राहुल कुमार और डीआईयू शाखा डिहरी के पदाधिकारी सुशांत मंडल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed