फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: dumper and auto collide, two people die, angry people blocked road, sasaram news

Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग

Tue, 24 Jun 2025 09:15 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 09:15 AM IST
सार

हादसे से आक्रोशित लोगों ने शहर के मुख्य सड़क को जाम कर दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया, लेकिन इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
rohtas bihar news: dumper and auto collide, two people die, angry people blocked road, sasaram news
सड़क जाम करते लोग

विस्तार

रोहतास के बेदा नहर के समीप मंगलवार की सुबह एक डंफर और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मरने वालों में एक वनकर्मी इंद्रदेव सिंह के 17 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं, जो माली का काम करते थे। वहीं दूसरे मोरसराय निवासी 45 वर्षीय भोला पासवान एक किसान थे। घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


टक्कर में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी दी गई की तेज रफ्तार डंफर और आटो की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल सदर अस्पताल सासाराम में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि ऑटो में सवार तीन से चार लोग सासाराम की तरफ आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक डंफर ने ऑटो को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर हीं दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने एवं डंफर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि, सड़क की जाम की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तत्काल सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार एवं नगर थाने की पुलिस पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाया, लेकिन इस क्रम में लगभग 2 से 3 घंटे तक शहर की मुख्य सड़क बाधित रही और सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में वाहन फंसे रहे। घटना को लेकर डीसीपी दिलीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराकर सड़क से हटा दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed