फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: Student suddenly disappeared from home at night, body found on railway track in the morning

Bihar News: रात को अचानक घर से गायब हो गया छात्र, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव; मातम में डूबे परिजन

Sun, 04 May 2025 05:47 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 05:47 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला युवक बीती रात को घर से गायब हो गया। उसकी खोजबीन की गई, पर वह कहीं नहीं मिला। लेकिन रविवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Rohtas News: Student suddenly disappeared from home at night, body found on railway track in the morning
घटना की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के विशुन बीघा गांव निवासी सुनील सिंह के बेटे जसवंत (22) का रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला। डालमियानगर थाना पुलिस ने जब घटना की सूचना परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए और पूरा परिवार मातम में डूब गया। डेहरी जंक्शन से चंद कदम दूर गंगौली स्कूल के रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी लाश को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा; परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

 

Rohtas News: Student suddenly disappeared from home at night, body found on railway track in the morning
घटना की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : AI Image- Freepik

घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि जसवंत बीते रात को ही घर से अचानक बाहर निकल गया था। रात में उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रविवार को अचानक डालमियानगर थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे जसवंत का शव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जसवंत अपनी पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका
 
वहीं, हादसे को लेकर आशंका जताई जा रही है कि शायद जसवंत किसी बात से नाराज होकर रात को घर से बाहर निकल गया। फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के कारणों की और सटीक जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed