फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Body of youth found in suspicious circumstances near railway track, ID card found in pocket

Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका

Sun, 04 May 2025 02:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 02:03 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Body of youth found in suspicious circumstances near railway track, ID card found in pocket
रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रविवार सुबह मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेल लाइन के पास दामोदपुर रेलवे गुमटी से उत्तर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों के अनुसार, शव रेलवे ट्रैक और हाईवे के बीच के क्षेत्र में पड़ा मिला था। इससे प्रथम दृष्टया यह संदेह उत्पन्न हुआ कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। स्थानीय निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वे सुबह सब्जी खरीदकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने युवक की लाश देखी। इसके बाद तुरंत कांटी थाना को सूचना दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:रेलवे जंक्शन पर शटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आए दो पॉइंट्समैन, एक का हाथ तो दूसरे का कटा पैर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
औजार और आईडी कार्ड से हुई पहचान
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो जांच के दौरान मृतक के दाहिने हाथ में एक प्लास और पेचकस बरामद हुआ। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक किसी मैकेनिकल कार्य या बिजली से जुड़ा काम करता था। वहीं, उसकी जेब से मिले आईडी कार्ड के आधार पर पहचान रंजन कुमार, जिला मोतिहारी निवासी के रूप में हुई है।


 
कांटी थाना के एसएचओ रामनाथ प्रसाद ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। शुरुआती जांच में यह प्रतीत होता है कि वह शादी-विवाह जैसे आयोजनों में डीजे ऑपरेटर का कार्य करता था। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की आशंका को बल देते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा और यह तय हो पाएगा कि युवक की स्वाभाविक मृत्यु हुई थी या हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत, कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर
 
फिलहाल कांटी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे भी पूछताछ की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि मृतक आखिरी बार किसके संपर्क में था और वह किस कार्य से मुजफ्फरपुर आया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से इस रहस्य का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed