{"_id":"68175324e1d26d6b2e02a3e1","slug":"bihar-news-youth-dies-after-being-hit-by-a-train-in-siwan-accident-happened-while-crossing-railway-track-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा; परिजनों में कोहराम
Sun, 04 May 2025 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 May 2025 05:14 PM IST
सार
Bihar News: सीवान में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
- फोटो : AI Image- Freepik
विस्तार
सीवान के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से गुठनी थाना क्षेत्र निवासी राकेश मिश्र (32) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। राकेश आंदर ढाला के पास किराये के मकान में रहते थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे जंक्शन पर शटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आए दो पॉइंट्समैन, एक का हाथ तो दूसरे का कटा पैर
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राकेश रेलवे ट्रैक के पार कर रहे थे, तभी एक ट्रेन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका
राकेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि राकेश मजदूरी का काम करते थे और परिवार का एकमात्र कमाने वाले थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन