{"_id":"684566f241a70c9c09053edf","slug":"rohtas-bihar-news-body-of-missing-youth-found-from-dry-well-clothes-and-slippers-help-of-identify-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3037643-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: कुएं से मिली लापता युवक की क्षत-विक्षत लाश, इलाके में मचा हड़कंप; कपड़े और चप्पल से हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: कुएं से मिली लापता युवक की क्षत-विक्षत लाश, इलाके में मचा हड़कंप; कपड़े और चप्पल से हुई शिनाख्त
Sun, 08 Jun 2025 09:45 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:45 PM IST
सार
Sasaram News: ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन जून को युवक को गांव में देखा गया था, लेकिन उसके बाद से लापता था। जबकि पांच जून को मृतक की विधवा मां ने बेटे के लापता होने की एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनहर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बधार इलाके में स्थित एक सूखे कुएं से 18 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव निवासी दिवंगत मदन राम के पुत्र सूरज राम के रूप में की गई। युवक पिछले चार दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। कुएं से उठ रही तेज दुर्गंध के चलते जब एक चरवाहे ने झांक कर देखा, तो रहस्य से पर्दा उठा।
विज्ञापन
तीन जून की शाम से था लापता
सूरज राम के परिजनों के अनुसार वह तीन जून की शाम से ही घर से गायब था। उस दिन के बाद से उसका फोन भी बंद था, जिससे आशंका और गहरी होती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि तीन जून को उसे गांव में देखा गया था, लेकिन उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला। पांच जून को उसकी मां मीरा कुंवर ने बिक्रमगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
चरवाहे को आई दुर्गंध, तब सामने आया शव का सच
घटना का खुलासा रविवार को तब हुआ जब एक चरवाहा नोनहर गांव के बधार में स्थित सूखे कुएं के पास से गुजर रहा था। अचानक तेज दुर्गंध महसूस होने पर उसने कुएं में झांका तो अंदर शव के अंग दिखाई दिए। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। शव की हालत देख सभी हैरान रह गए।
कपड़ों और चप्पल से हुई पहचान, क्षत-विक्षत थी लाश
सूचना मिलने पर बिक्रमगंज डीएसपी कुमार संजय, बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार और सूर्यपुरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजनों ने शव पर पहने गए कपड़े और चप्पल से सूरज की पहचान की। हालांकि शव की स्थिति इतनी खराब थी कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्राथमिक दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
सबूत मिटाने की कोशिश की गई
स्थानीय लोगों और परिजनों का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को दूसरे गांव के सूने बधार में लाकर कुएं में फेंका गया। उस पर मिट्टी और घांस-फूस डालकर सबूत छिपाने की कोशिश की गई थी, ताकि शव की दुर्गंध बाहर न आए और घटना छिपी रहे। पुलिस को भी घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar: हैदराबाद से लौटा युवक, दोस्तों ने बुला लिया, फिर घर के बाहर मिला शव; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
पुलिस जुटी जांच में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि युवक की लाश एक पुराने सूखे कुएं से बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।