फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: big revelation in case of rape and murder, accused arrested, rohtas police investigation

Bihar News: नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या का खुलासा, शव देखकर शोर मचाने वाला ही आरोपी

Sun, 14 Dec 2025 08:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 08:21 PM IST
सार

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में 11 दिसंबर को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आई। पुलिस ने जांच में गांव के ही उपेंद्र राम को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
rohtas bihar news: big revelation in case of rape and murder, accused arrested, rohtas police investigation
प्रेस वर्ता करते एसपी एवं एएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 11 दिसंबर को हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात में गांव के ही एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने के लिए बेहद चालाकी भरी साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की पैनी जांच और साक्ष्यों के आधार पर वह बेनकाब हो गया। इस मामले में यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ हुई कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई निशान जरूर छोड़ जाता है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिस व्यक्ति ने सबसे पहले बच्ची का शव देखकर शोर मचाया और गांव वालों को इकट्ठा किया, वही इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी निकला। आरोपी ने गांव वालों और पुलिस को गुमराह करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसके कपड़ों पर मिले खून के धब्बे और शरीर पर मौजूद नाखून के निशान ने पुलिस के शक को और गहरा कर दिया। पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों से गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के शव से संग्रहीत सैंपल, घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए सभी साक्ष्य और गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र राम के कपड़ों को जब्त कर विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, पटना भेज दिया गया है, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए मामले को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट

मामले को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण और आसपास मौजूद ग्रामीणों के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि मृत बच्ची गांव में ही ट्यूशन पढ़कर शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर कोचिंग से निकली थी। उसी समय गांव का ही उपेंद्र राम भी अपने घर से शिव मंदिर की ओर जा रहा था। करीब 10 मिनट के भीतर ही बच्ची के साथ यह जघन्य घटना घटित हुई।

एसपी ने बताया कि जब संदिग्ध उपेंद्र राम से घटना के संबंध में पूछताछ की गई, तो उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी तथ्य गलत पाए गए। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह नाखून और खरोंच के निशान भी मिले। इससे यह अनुमान लगाया गया कि घटना के दौरान बच्ची ने खुद को बचाने के लिए आरोपी के शरीर को नोचने का प्रयास किया होगा।


पुलिस अधीक्षक ने यह भी खुलासा किया कि घटना के बाद उपेंद्र राम ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपने पहने हुए जैकेट और फूलपैंट को धोने की कोशिश की थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि अपराध उसी ने किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए बच्ची के शव को घटनास्थल से उठाकर पास की एक गली में रख दिया और शव मिलने का हल्ला मचाया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

इस प्रेस वार्ता के दौरान बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्यों को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed