फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: The cold will intensify after three days; dense fog on the highways today, trains running late.

Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट

Sun, 14 Dec 2025 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 Dec 2025 12:27 PM IST
सार

Weather News: मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए हर हाल में सावधानी बरते हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसलिए घर से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करें। 

विज्ञापन
Bihar Weather: The cold will intensify after three days; dense fog on the highways today, trains running late.
बिहार में ठंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आने वाले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होगी। अब तक न्यूनतम पारा सात डिग्री तक ही पहुंचा है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। पांच डिग्री तक भी न्यूनतम पारा गिरकर सकता है। अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा कि पछुआ हवा की रफ्तार में कमी जरूर आई लेकिल ठंड में बढ़ेगी। इसलिए हार हाल में सावधानी बरतें। आज के मौसम की बात करें तो पटना में सुबह धूप निकली तो लोगों को राहत मिला। सभी लोग आज धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कैमूर, बेगूसराय समेत कई जिलों में घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


यह ट्रेनें एक से पांच घंटा तक लेट चल रही है
वहीं घने कोहरे के कारण ट्रेनें, दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है। पूर्वा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब सवा घंटा देरी से चल रही है। जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा देरी से चल रही है। बालुरघाट से भटिंडा जंक्शन जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चल रही है। इसी तरह विभूति एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर लगभग पांच घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

Bihar: चर्चा में फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ 'ललित', अमीरी की चाह में पकड़ी गलत राह; जानें मां ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य का न्यूनतम तापमान 7.6 से 15.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज में दर्ज किया गया, जबकि पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 22.7 से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो किशनगंज में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 7.6 से 15.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और इसमें भी खास परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी देखने को मिली, जहां गयाजी में न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed