फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rohini acharya complain lodged in bihar police cyber cell against fake social media accounts bihar news

Rohini Acharya : लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने साइबर सेल को दी शिकायत; किस पर लगाए कैसे-कैसे आरोप?

Sat, 21 Mar 2026 07:16 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 21 Mar 2026 07:16 PM IST
सार

Bihar Police : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी दी है।

विज्ञापन
rohini acharya complain lodged in bihar police cyber cell against fake social media accounts bihar news
रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया अकाउंट का कॉपी कर कुछ फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसे आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि मेरे नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर कई फर्जी अकाउंट संचालित किए जा रहे हैं, जिनका संचालन असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


तथ्यहीन और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है
रोहिणी आचार्य ने बताया कि इन फर्जी अकाउंट्स पर लगातार अमर्यादित, तथ्यहीन और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी अकाउंट्स से सतर्क रहें और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। किसी ने साजिश ऐसा किया है। 
विज्ञापन

LPG Crisis: एलपीजी संकट आया तो सरकार को आई पीएनजी की याद; अब तक कहां-कहां पहुंचा कनेक्शन? आगे क्या है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी ने बताया अपने आधिकारिक अकाउंट के बारे में
रोहिणी ने स्पष्ट कहा कि कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर ब्लू टिक युक्त @RohiniAcharya2 ही उनका आधिकारिक अकाउंट है। इसके अलावा अन्य सभी अकाउंट फर्जी हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed