फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar LPG crisis: PNG connection camps, instructions to lay gas pipelines in several cities, Vijay Sinha patna

LPG Crisis: एलपीजी संकट आया तो सरकार को आई पीएनजी की याद; अब तक कहां-कहां पहुंचा कनेक्शन? आगे क्या है तैयारी

Sat, 21 Mar 2026 05:42 PM IST
Aditya Anand Aditya Anand
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:42 PM IST
सार

Bihar News: बिहार सरकार ने एलपीजी संकट से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लोगों को खाना बनाने के लिए ईंधन की दिक्कत नहीं हो इसके लिए अब पाइपलाइन के जरिए घरों तक गैस पहुंचाने की कवायत तेज कर दी गई है। सरकार ने इसका एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar LPG crisis: PNG connection camps, instructions to lay gas pipelines in several cities, Vijay Sinha patna
पीएनजी कनेक्शन को लेकर सरकार ने नए निर्देश जारी किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) के लिए अब भी लोग कतार में खड़े हो रहे हैं। पटना समेत कई जिलों में लोगों को रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इन सब को देखते हुए अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार को पाइप के जरिए (पीएनजी) गैस कनेक्शन की याद आ गई है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन शहरों में पीएनजी कनेक्शन नहीं हैं, वहां तेजी से पाइपलाइन पहुंचाएं। साथ ही जिन शहरों में पाइपलाइन पहुंच गई हैं, वहां तेजी से पीएनजी कनेक्शन देने का अभियान तेज करें। 

विज्ञापन

 

वर्तमान में बिहार के पटना, गया, नालंदा, बेगुसराय, शेखपुरा, जमुई, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, लखीसराय, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, भोजपुर, पूर्णियां, औरंगाबाद और रोहतास समेत 18 शहरों में पीएनजी सुविधा शुरू हो चुकी है। लेकिन, इन शहरों में भी करीब पांच फीसदी आबादी ही पीएनजी कनेक्शन का उपयोग कर रही है। इन 18 शहरों में मिलाकर महज दो लाख 90 हजार घरों में पीएनजी का उपयोग रसोई गैस के रूप में किया जाता है। पटना में महज 31 हजार घरों में पीएनजी का उपयोग हो रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इन जिलों में तेजी से अधिक से अधिक घरों तक कनेक्शन लगवाने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन

काम की बात: LPG गैस सिलिंडर या PNG पाइपलाइन, दोनों में से कौन सस्ती? यहां समझें पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में जल्द बिछाएगी जाएगी पाइपलाइन

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बांका, गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, नवादा, भागलपुर, खगड़िया, अरवल, जहानाबाद, बक्सर, अररिया, कटिहार, किशनगंज एवं कैमूर में शहरी गैस वितरण प्रणाली की स्थापना के लिए तेल कम्पनियों के साथ नियमित और सघन समन्वय आवश्यक है ताकि इन जिला मुख्यालयों के उपभोक्ताओं को किफायती और सुरक्षित पीएनजी उपलब्ध कराया जा सके। 

 

सरकार ने गैस वितरण कंपनियों को क्या राहत दी?

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सभी गैस वितरण कंपनी अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन लगवाने का काम करें। गैस कम्पनियों द्वारा गैस वितरण प्रणाली या अन्य संयंत्र की स्थापना करने के लिए मांगी जाने वाली अनुमति 24 घंटे के अंदर संबंधित नगर निकाय द्वारा निर्गत की जाएगी। यदि संबंधित नगर निकाय द्वारा 24 घंटे के भीतर ऐसी अनुमति नहीं देती है तो यह अनुमति स्वतः आवेदक गैस कम्पनी को निर्गत मानी जाएगी। इतना ही नहीं गैस वितरण कम्पनियों द्वारा मांगे जाने पर उनकी लिखित वचनबद्धता प्राप्त कर उन्हें आधारभूत संरचना के पुर्नस्थापन अपने खर्चे पर करने की शर्त पर कार्य करने की अनुमति 24 घंटे के अनिवार्यतः दी जाएगी। यदि 24 घंटे के भीतर ऐसी अनुमति नगर निकाय द्वारा निर्गत नहीं की जाती है तो यह अनुमति स्वतः निर्गत मानी जाएगी।

 

गैस वितरण कंपनियों ने क्या दावा किया?

गैस वितरण कंपनियों का कहना है कि फिलहाल 75 हजार से अधिक घरेलू संपर्क इन जिलों में 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। साथ ही 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को एक सप्ताह के भीतर पीएनजी संपर्क दिया जा सकता है। साथ ही सैकड़ों व्यवसायिक उपभोक्ताओं और कई औद्योगिक ईकाइयों के द्वारा भी पीएनजी का उपयोग किया जा रहा है। पीएनजीकी तुलना में पीएनजी ज्यादा किफायती, सुरक्षित और प्रभावी रसोई गैस है और अधिकांशतः देश के भीतर ही इसकी आपूर्ति है। इसलिए पीएनजीके उपयोग को प्रोत्साहित करने की नितांत आवश्यकता है।

LPG vs PNG: सिलेंडर या गैस पाइपलाइन, जानें घर के लिए कौन सा कनेक्शन है ज्यादा सस्ता


पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए क्या करना होगा?

पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए अब तक ऑनलाइन आवेदन करना होता था। पिछले सात दिनों से लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं लेकिन सर्वर पर लोड अधिक होने के कारण आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा है। इसलिए सरकार की ओर से ऑफलाइन कैंप लगाने की घोषणा की गई। इसकी शुरूआत पटना से हुई। जल्द ही अन्य शहरों में भी कैंप लगवाया जाएगा। पहले चरण में पटना के 50 मोहल्लों और 10 हजार से अधिक घरों में पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा। पटना गेल इंडिया की टीम ने कश्यप ग्रीन सिटी, कोथवां, रामदुलारी अपार्टमेंट, कुशुमपुरम, एक्वा सिटी, उसरी चौक, त्रिवंतपुरम सिटी, विजय सिंह यादव पथ, आरपीएस मोड़ समेत कुछ जगहों पर कैंप लगाया है। यहां पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 500 रुपये की अग्रिम राशि देनी होगी। यह सिक्योरिटी के तौर पर जमा रहेगा। कनेक्शन छोड़ने के बाद यह राशि आपको वापस कर दिया जाएगा। बाकी रजिस्ट्रेशन मुफ्त में करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed