फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohini Acharya advices Sushil Modi to think about public and stop enchanting name of Lalu Prasad Yadav

बयानबाजी: सुशील मोदी को रोहिणी आचार्य का जवाब, कहा- 'लालू चालीसा' जपने की जगह जनता की चिंता करें

Wed, 09 Jun 2021 05:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

कोरोना वायरस टीके को लेकर लालू प्रसाद यादव पर की गई सुशील कुमार की टिप्पणा पर अब लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने जवाब दिया है। रोहिणा ने सुशील कुमार मोदी को नसीहत दी कि उन्हें हर वक्त 'लालू चालीसा' पढ़ने के स्थान पर जनता के बारे में भी सोचना चाहिए।

विज्ञापन
Rohini Acharya advices Sushil Modi to think about public and stop enchanting name of Lalu Prasad Yadav
रोहिणा आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक ट्वीट में कहा था कि लालू प्रसाद यादव को अपने जन्मदिन पर पत्नी राबड़ी देवी के साथ कोरोना का टीका लगवा लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया था कि लालू, प्रधानमंत्री की नहीं तो अपने समधी मुलायम सिंह की बात क्यों नहीं मान लेते? वहीं, सुशील कुमार मोदी की इस टिप्पणी का जवाब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने दिया है। 

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट में सुशील मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें लालू चालीसा का राग अलापने के स्थान पर जनता की चिंता करनी चाहिए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी ने लिखा, 'कभी जनता की चिंता कर लिया करो, उनके दुख सुख में भी कुछ बोल लिया करो, श्री लालू चालीसा का राग हुआ पुराना। जनता असलियत जान गई है। कमीशनखोरों को पहचान चुकी है..!'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे सुशील कुमार मोदी
मोदी ने एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा था, 'वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेकर उन लोगों को करारा झटका दिया, जो भारतीय वैक्सीन पर भ्रम फैलाने के लिए लगातार अनर्गल बयान दे रहे थे। अब लालू प्रसाद को अपने जन्मदिन ( 11 जून ) राबड़ी देवी के साथ टीका लगवा कर स्वयं को सुरक्षित करना चाहिए। इससे जनता के बड़े वर्ग में, खास कर ग्रामीणों में वैक्सीन को लेकर फैलाए गए राजनीति-प्रेरित भ्रम दूर होंगे और टीकाकरण की गति बढ़ेगी। लालू जी प्रधानमंत्री की नहीं, तो अपने समधी मुलायम सिंह की ही बात क्यों नहीं मान लेते?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed