फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD party Tejashwi Yadav challenged NDA party to public debate patna Bihar News

Bihar: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को दी चुनौती, कहा- NDA इन मुद्दों पर करे मुझसे सार्वजनिक बहस

Sat, 04 Apr 2026 05:44 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 04 Apr 2026 05:44 PM IST
सार

Bihar : केरल में तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गये भाषण की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है कि तेजस्वी यादव बिहार से बाहर जाकर बिहार की ही बुराई क्यों कर रहे हैं? अब तेजस्वी यादव ने  सरकार पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
RJD party Tejashwi Yadav challenged NDA party to public debate patna Bihar News
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती दी है। तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या दो-दो उपमुख्यमंत्री में अगर नैतिक साहस और योग्यता है तो इन आंकड़ों व तथ्यों पर मुझसे सार्वजनिक बहस करे।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अनजान कॉल से शुरू हुआ सफर, शादी के मंजिल तक पहुंचा, पहले परिवार ने रिश्ते का किया विरोध फिर दी मंजूरी
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "𝟐𝟏 वर्षों की एनडीए सरकार और 𝟏𝟐 वर्षों की डबल इंजन सरकार के कर कमलों से 𝐥 विगत दो दशकों से शिक्षा-रोजगार-आय, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश तथा स्वास्थ्य सेवा-सुविधा और पोषण से लेकर अधिकांश सामाजिक, मानवीय और आर्थिक संकेतकों में बिहार सबसे निचले पायदानों पर है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य बताने पर भ्रष्ट शासकों को अपमान लगता है क्योंकि यह इनके सफेद झूठ व अपार असफलता का पर्दाफाश कर इनकी सच्चाई को उजागर करता है इसलिए एनडीए के कर्णधारों को यह असहनीय दर्द-पीड़ा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा; हालत गंभीर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की यह स्थिति 𝟐𝟏 वर्षों से बनी हुई है लेकिन निर्लज्ज, नाकाम, नकारा और निक्कमी सरकार हर बात में विपक्ष पर दोषारोपण कर अपनी राजक नीतियों, सफेद झूठ और खोखले दावों के बोझ तले अपनी आसमानी विफलता को छुपाने का असफल प्रयास करती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री, दो-दो उपमुख्यमंत्री में नैतिक साहस और योग्यता है तो बिहार की प्रगति व बेहतरी के लिए इस यथार्थ और सरकार के अपने ही आंकड़ों व तथ्यों पर मुझसे जब चाहे, जहाँ चाहे, जैसे चाहे सार्वजनिक बहस कर सकते हैं। अब आँख-कान और दिमाग खोलकर इन तथ्यों पर गौर फ़रमाइए:- 
  •  देश में सबसे कम साक्षरता दर बिहार में है।
  •  देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार की है।
  • देश में सबसे कम किसानों की आय बिहार की है।
  • देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश बिहार में है।
  • देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग बिहार में है।
  • देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति ग्रामीण आय बिहार में है।
  • देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति बिजली खपत बिहार में है।
  •  देश में सबसे अधिक अपराध बिहार में है।
  • देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है।
  • देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से है।
  •  देश में सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में है।
  • देश में सबसे अधिक हिंसक अपराध और अपहरण बिहार में है।
  • भारत के 𝟓𝟎 सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे अधिक शहर बिहार के है।
  •  देश में सबसे अधिक ग्रामीण युवा बेरोज़गार बिहार से है।
  • सबसे अधिक शहरी बेरोज़गार युवा भी बिहार के ही है।
  • सबसे अधिक 𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥 𝐃𝐫𝐨𝐩 𝐎𝐮𝐭 𝐑𝐚𝐭𝐞 बिहार में है।
  • सबसे ख़राब 𝐏𝐮𝐩𝐢𝐥-𝐓𝐞𝐚𝐜𝐡𝐞𝐫 𝐑𝐚𝐭𝐢𝐨 बिहार का है।
  • देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिहार में है।
  •  प्रति एक लाख आबादी पर सबसे कम कॉलेज बिहार में हैं।
  • देश में सबसे कम साख-जमा अनुपात बिहार का है।
  • केसीसी लोन के अन्तर्गत किसानों को देश में सबसे कम कृषि ऋण बिहार में मिलता है।
  •  नीति आयोग के सतत्त विकास के लक्ष्य और विकास के तमाम सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे है।
  • देश में सबसे अधिक कम वजन के बच्चे बिहार में है।
  • देश में सबसे अधिक बौने बच्चे बिहार के हैं।
  •  देश में सबसे अधिक खून की कमी से पीड़ित महिलाए बिहार में है।
  • 𝐌𝐮𝐥𝐭𝐢 𝐝𝐢𝐦𝐞𝐧𝐬𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐩𝐨𝐯𝐞𝐫𝐭𝐲 सबसे अधिक बिहार में है।
  •  देश में सबसे अधिक डॉक्टरों के पद बिहार में रिक्त हैं। लगभग 𝟓𝟖% पद रिक्त है।
  •  देश में सबसे अधिक झोपड़ी में रहने वाले लोग बिहार के है। बिहार की 𝟏𝟒% आबादी झोपड़ी में रहती है।
  • आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं में देश में सबसे पीछे बिहार है।
  • स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में देश में सबसे पीछे बिहार है।
  • औद्योगीकरण, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश में बिहार सबसे फिसड्डी है।
अंत में तेजस्वी यादव ने लिखा है कि, "गंभीरता से इस पर मनन करो और बताओ 𝟐𝟏 वर्षों के शासन बाद भी बिहार विकास के इन सभी संकेतकों में राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम क्यों है? जब तक आप समस्या को चिह्नित कर उसका समाधान नहीं करेंगे तब तक अपनी असफलता छुपाने के लिए हर बार ऐसे ही चुनावों में चुनाव आयोग जैसी संस्था, भ्रष्ट अधिकारियों की चौकड़ी, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग और मदद, 𝟏𝟎 हज़ार नगद और 𝟏 करोड़ नौकरी व हर महिला को 𝟐 लाख रुपए बांटने जैसे सफेद झूठ बोलना पड़ेगा?"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed