फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rjd party chief Lalu yadav social media post over bihar bandh News bjp party pm modi targeted

Bihar Bandh: भाजपा के बिहार बंद पर राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पूछा- पीएम मोदी ने गालीबाजी का आदेश दिया है क्या?

Thu, 04 Sep 2025 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Sep 2025 04:25 PM IST
सार

Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार चुनाव के बीच अब सोशल मीडिया के जरिए फिर से सक्रिय हो गए हैं। बिहार बंद को लेकर उन्होंने भाजपाइयों से पूछा है कि क्या आप पीएम मोदी ने उन्हें गालीबाजी का आदेश दिया है?

विज्ञापन
Rjd party chief Lalu yadav social media post over bihar bandh News bjp party pm modi targeted
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दरभंगा में राहुल गांधी द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी की मां पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में एनडीए ने आज बिहार बंद का आह्वान किया था। अब इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन


क्या कहा लालू प्रसाद यादव ने
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजगीर में भूटान मॉनेस्ट्री का उद्घाटन, भारत-भूटान मैत्री को मिली नई ऊंचाई; किरेन रिजिजू भी रहे मौजूद

कई जगह विरोध प्रदर्शन
बिहार बंद के दौरान आज मुजफ्फरपुर में ओबीसी मोर्चा पूर्वी जिलाध्यक्ष कुंदन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कल्याणी चौक पर दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और माफी की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन के दौरान ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद’ के नारे गूंजते रहे।

बिहार बंद को बताया पूरी तरह जनविरोधी और असफल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भाजपा द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को पूरी तरह जनविरोधी और असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह का बंद आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता महँगाई, बेरोज़गारी, शिक्षा-स्वास्थ्य संकट और किसानों की बदहाली से जूझ रही है। भाजपा इन गंभीर मुद्दों पर मौन है और बंद जैसे हथकंडों से केवल आम गरीब, मज़दूर, छोटे दुकानदार और छात्रों को परेशान करती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को दबने नहीं देगी। भाजपा के ऐसे बंद को जनता ने हमेशा नकारा है और आगे भी नकारेगी।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed