फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Review of animal development schemes Dr. Vijayalakshmi gave instructions to implement them quickly

Bihar News: पशु विकास योजनाओं की समीक्षा, डॉ. विजयलक्ष्मी ने दिए कई बड़े निर्देश

Fri, 16 May 2025 10:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 16 May 2025 10:56 AM IST
सार

बिहार के पशु और मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की अगुवाई में 15 मई 2025 को पटना में गव्य विकास निदेशालय के मुख्यालय और जिले के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई।
 

विज्ञापन
Review of animal development schemes Dr. Vijayalakshmi gave instructions to implement them quickly
गव्य विकास निदेशालय में हुई योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पशु और मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में 15 मई 2025 को पटना में गव्य विकास निदेशालय के मुख्यालय और जिला स्तर के अधिकारीयों के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में "समग्र गव्य विकास योजना", "देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना" और "पशु बीमा योजना" जैसी कई योजनाओं की समीक्षा की गई। डॉ. विजयलक्ष्मी ने अधिकारियों को इन योजनाओं को जल्दी और सही तरीके से लागू करने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। उन्होंने सभी से कहा कि वे समय पर काम पूरा करें और लाभार्थियों तक योजनाओं का पूरा फायदा पहुंचाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये योजनाएं पशुपालकों की आर्थिक मजबूती के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए अधिकारियों को पशुपालकों से सीधे बात कर उन्हें बीमा के फायदे समझाने और जागरूक करने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत योजना बनानी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान लगी आग, तीन सगी बहनों की जलकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में निदेशक (गव्य) केदार नाथ सिंह, संयुक्त निदेशक (मुख्यालय), सभी क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक (गव्य) और सभी जिला गव्य विकास अधिकारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने अब तक की प्रगति और आगे की योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed