फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Railway News: Railways to run special trains to mark 350th martyrdom of Guru Tegh Bahadur

Railway News: गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर रेलवे चलाएगी विशेष ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Thu, 20 Nov 2025 09:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Nov 2025 09:24 PM IST
सार

Railway News: मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि ये ट्रेनें भारतीय रेल की श्रद्धालुओं के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा भाव का प्रतीक हैं। रेल प्रशासन इस पावन अवसर पर सुरक्षित, आरामदायक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

विज्ञापन
Railway News: Railways to run special trains to mark 350th martyrdom of Guru Tegh Bahadur
ट्रेन फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय रेल लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करेगी। रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की सर्वोच्च शहादत सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की अमर मिसाल है। इसी तपस्या और समर्पण को नमन करते हुए भारतीय रेल यह व्यवस्था कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। एक पटना साहिब से आनन्दपुर साहिब के लिए और दूसरी पुरानी दिल्ली से आनन्दपुर साहिब के लिए।

विज्ञापन

पटना साहिब विशेष ट्रेन
यह 22 कोचों वाली ट्रेन 23 नवंबर की सुबह 6:40 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे आनन्दपुर साहिब पहुँचेगी। वापसी यात्रा 25 नवंबर को रात 9:00 बजे शुरू होगी और रात 11:30 बजे पुरानी दिल्ली पहुँचेगी। मार्ग में लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला में रुकावट होगी।

विज्ञापन


पढे़ं; पहले पूछा कहा जा रहे हो उसके बाद कर दिया हमला, हथियार के बल पर युवक से 40 हजार रुपये की लूट    

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली विशेष ट्रेन
17 कोचों वाली यह एसी सेवा 22 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे पुरानी दिल्ली से चलकर दोपहर 1:45 बजे आनन्दपुर साहिब पहुँचेगी। वापसी प्रतिदिन रात 8:30 बजे होगी और ट्रेन सुबह 3:15 बजे दिल्ली पहुँचेगी। यह सेवा सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद और न्यू मोरिंडा में रुकेगी।

मंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि ये ट्रेनें भारतीय रेल की श्रद्धालुओं के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा भाव का प्रतीक हैं। रेल प्रशासन इस पावन अवसर पर सुरक्षित, आरामदायक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed