फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Raids conducted in patna Bihar two hotels Station Road people found compromising positions

Bihar: बाढ़ में स्टेशन रोड के दो होटलों में पुलिस का छापा; आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, मचा हड़कंप

Fri, 12 Jun 2026 05:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 05:24 PM IST
सार

Patna: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के दो होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया तथा तीन युवतियों को बरामद किया गया। पुलिस होटल संचालकों की भूमिका की जांच कर रही है और सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Raids conducted in patna Bihar two hotels Station Road people found compromising positions
गिरफ्तार युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ-1 रामकृष्णा के नेतृत्व में की गई औचक छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को कई दिनों से इन होटलों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी के दौरान कई महिला और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


तीन युवतियां बरामद
इस पूरी छापेमारी के दौरान मौके से तीन युवतियों को बरामद किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस होटल संचालकों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। बिना उचित पहचान पत्र के होटल में कमरे उपलब्ध कराने के नियमों के उल्लंघन को लेकर भी होटल की जांच की जाएगी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि स्टेशन रोड जैसे व्यस्त और सार्वजनिक क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय माहौल खराब हो रहा था।
विज्ञापन


कई दिनों से मिल रही थी अवैध गतिविधियों की सूचना
एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि विगत कई दिनों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि स्टेशन रोड स्थित दो होटल में अवैध गतिविधियों का कारोबार चल रहा है। यहां युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में आते-जाते देखे जा रहे थे और होटल में ठहरने के बाद वापस चले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना का सत्यापन कर की गई औचक छापेमारी
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने आज दोनों होटलों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए गए कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

होटल संचालक भी पुलिस की गिरफ्त में
एसडीपीओ ने बताया कि दोनों होटलों के संचालकों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी हिरासत में लिए गए लोगों को थाने ले जाया गया है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।


ये भी पढ़ें: संयोग या सिस्टम की नाकामी? अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में बंद हुई एंबुलेंस, मासूम ने तोड़ा दम

सत्यापन के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटलों में नियमों के पालन और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed