फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PUSU Election: Patna University administration agreed to the students, elections will be held on 28th February

PUSU Election: परिस्थितियों का हवाला देकर पटना विश्वविद्यालय ने छात्रों की बात मानी, किस तारीख को होगा चुनाव?

Sun, 22 Feb 2026 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Feb 2026 12:32 PM IST
सार

Patna University: पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के दबाव में अचानक विवि प्रशासन ने अचानक अपना फैसला पलट दिया। विश्वविद्यालय के डीन ने एक सादे कागज पर चुनाव कराने की घोषणा की। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
PUSU Election: Patna University administration agreed to the students, elections will be held on 28th February
पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव पर को लेकर पिछले 24 घंटे में खूब हाईवोल्टेज ड्रामा चला। शनिवार शाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को स्थगित करने का फैसला लिया था। कारण बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में खराब माहौल और शिक्षक के साथ गलत व्यवहार करने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस फैसले से छात्र उग्र हो गए। विश्वविद्यालय कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन करने लगे। आंदोलन की धमकी दी। भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। शनिवार देर रात विवि प्रशासन ने छात्रों का बात मान लिया और चुनाव कराने की घोषणा की। 

विज्ञापन


जानिए, पटना विवि के डीन ने क्या कहा?
पटना विश्वविद्यालय के डीन योगेंद्र कुमार ने वर्मा ने देर रात घोषणा कि पटना विवि छात्र संघ चुनाव 28 तारीख को ही होगा। मैंने अपने हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कागज पर स्पष्ट लिखा कि परिस्थितयों को देखते हुए पटना विवि छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को करवाने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

PUSU Election: बिहार में सत्तारूढ़ दल पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भिड़ेंगे; चुनाव में कौन-कौन उतरे?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुआ था पटना विश्वविद्यालय चुनाव स्थगित?

पटना विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 के मतदान की तिथि 28 फरवरी, 2026 को निर्धारित थी। पटना विश्वविद्यालय परिसर में विगत कुछ दिनों में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुई, जैसे-पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक गुट द्वारा बिना अनुमति अनाधिकृत प्रवेश कर नारेबाजी करना शुरू कर दिया, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस दौरान उनलोगों ने छपा हुआ बैनर पोस्टर का प्रयोग किया। साथ ही महंगी चार पहिया वाहनों का भी उपयोग किया गया। चुनाव-प्रचार के लिए निर्धारित समयावधि से पूर्व ही प्रचार शुरू किया जाना भी आचार संहिता का उल्लंघन है। विश्व विद्यालय का यह भी आरोप है कि 21 फरवरी को पटना साइंस कॉलेज में कुछ छात्रों ने एक कक्षा में घुस कर शिक्षक के साथ एवं पटना विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। इसलिए इन घटनाओं को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed