PUSU Election: बिहार में सत्तारूढ़ दल पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भिड़ेंगे; चुनाव में कौन-कौन उतरे?
Bihar News : लालू प्रसाद यादव, नतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी जैसे राजनेता देने वाले पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव होना है। 28 मार्च को चुनाव है, लेकिन सरगर्मी अभी से तेज है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद अब इसी चुनाव की चर्चा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्र राजनीति का बिहार की राजनीति में बड़ा योगदान रहा है। आजादी की लड़ाई के दौरान सात शहीद भी छात्र थे। देश के लिए संपूर्ण क्रांति भी बिहार में हुई थी, जब लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने पटना के गांधी मैदान से युवाओं से आगे आने का आह्वान किया था। इसके बाद बिहार की राजनीति में प्रमुख रूप से उभरे लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी सहित दर्जनों नेता इसी छात्र राजनीति की देन रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय इसका सिरमौर रहा है। अब उसी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का एक बार फिर बहुप्रतीक्षित चुनाव होने जा रहा है। एलान हो चुका है। अब तो बिसात भी बिछ गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जो विधानसभा में बोल नहीं सके अब तक, उन्हीं बातों से तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी पर हमला
हलांकि आज पटना विश्वविद्यालय ने छात्र संगठन चुनाव को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिसर में बढ़ती अनुशासनहीनता और अमर्यादित घटनाओं के कारण चुनाव को फिलहाल स्थगित किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह
दरअसल पटना विश्वविद्यालय में छात्र संगठन चुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी, 2026 को होना था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को स्थगित करने का कारण भी स्पष्ट किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय का कहना है कि 21 फरवरी को पटना साइंस कॉलेज में कुछ छात्रों ने एक कक्षा में घुस कर शिक्षक के साथ एवं पटना विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। इसलिए इन घटनाओं को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.