{"_id":"69edaee3c78bb31dc1075dc1","slug":"police-came-into-action-after-samrat-choudhary-becomes-cm-wanted-criminal-tinku-yadav-shot-dead-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter in Bihar: सम्राट के सीएम बनते ही एक्शन में पुलिस, इनामी टिंकू यादव को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter in Bihar: सम्राट के सीएम बनते ही एक्शन में पुलिस, इनामी टिंकू यादव को किया ढेर
Sun, 26 Apr 2026 11:51 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:51 AM IST
सार
नवादा के रोह थाना क्षेत्र में पुलिस और इनामी बदमाश टिंकू यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हुई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी टिंकू यादव क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।