{"_id":"69b5600b8ca70819940cb003","slug":"police-begin-investigation-after-four-bodies-were-found-in-rohtas-crime-today-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4048599-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कुएं, नहर और सड़क किनारे मिले चार संदिग्ध शव, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कुएं, नहर और सड़क किनारे मिले चार संदिग्ध शव, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 14 Mar 2026 08:44 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:44 PM IST
सार
रोहतास जिले में शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार शव बरामद हुए। अकोढी गोला थाना क्षेत्र के बाघा खोह गांव में कुएं से एक शादीशुदा महिला का शव मिला। शिवसागर थाना क्षेत्र में करूप सेनुआर रोड के किनारे नवजात का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के अकोढी गोला थाना क्षेत्र से शनिवार को बाघा खोह गांव स्थित एक कुएं में लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला लाल रंग की साड़ी में थी और उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला की चूड़ी और टूटा हुआ मंगलसूत्र भी बरामद हुआ। अकोढी गोला थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से गहन जांच जारी है।
सड़क किनारे बरामद हुआ नवजात का शव
शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत करूप सेनुआर रोड के किनारे से पुलिस ने एक मृत नवजात का शव बरामद किया। इस घटना ने आसपास के इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी कलयुगी मां ने लोक लाज के डर से नवजात को सड़क किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
नहर से दो शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
दिनारा थाना क्षेत्र के गौरा नहर से शनिवार को एक युवक और एक अधेड़ व्यक्ति के शव बरामद हुए। सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पुलिस ने युवक का शव पाया, जबकि शाम को उसी नहर से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। दिनारा थानाध्यक्ष ने कहा कि शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
पुलिस जांच में जुटी
चारों घटनाओं को संदिग्ध परिस्थितियों वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हर घटना की गहनता से जांच कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से हर पहलू पर जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को पकड़ने और सच्चाई उजागर करने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जाएगा