फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: Prime Minister Modi interacted with the youth in the Bihar election rally.

Bihar Elections: 'वोट की ताकत से हटाया जंगलराज, नहीं देना वापस'; युवाओं से संवाद में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 23 Oct 2025 11:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 11:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम बिहार के युवाओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के माध्यम से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
Bihar Elections: Prime Minister Modi interacted with the youth in the Bihar election rally.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को बिहार के युवाओं से संवाद किया। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को बिहार में दो और रैलियां करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व ऊर्जा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में युवाओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...ये सारी ताकत एक वोट की ताकत है। उस वोट ने ही ये स्थिति पैदा की है कि आज राम मंदिर बन गया है। ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया है और देश नक्सलवाद से मुक्ति की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ये है वोट की ताकत... जंगलराज हटाने के बाद आज बिहार की जनता किसी भी हालत में जंगलराज को वापस नहीं आने देना चाहती, तो ये है बिहार के जागरूक नागरिकों की ताकत।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; कुढ़नी में मंत्री केदार गुप्ता को बागी प्रत्याशी के समर्थकों का विरोध, वायरल हुआ वीडियो

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे — 6 नवंबर और 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। बीजेपी नेतृत्व वाला NDA, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं, सीधे मुकाबले में RJD नेतृत्व वाले महागठबंधन से भिड़ेगा। महागठबंधन में कांग्रेस, वाम दल और कुछ छोटे दल शामिल हैं। साथ ही, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed