फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna will get a new cultural market modern emporium is being built at a cost of Rs 48.96 crore

Bihar News: पटना को मिलेगा नया सांस्कृतिक हाट, 48.96 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक इंपोरियम

Thu, 10 Jul 2025 08:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 08:59 PM IST
सार

राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार के पश्चिमी हिस्से में बिहार सरकार 48.96 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक सांस्कृतिक और व्यापारिक हाट का निर्माण करा रही है। यह तीन मंजिला इंपोरियम न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य की पारंपरिक कलाओं और शिल्पों को एक नया मंच भी प्रदान करेगा।
 

विज्ञापन
Patna will get a new cultural market modern emporium is being built at a cost of Rs 48.96 crore
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना को जल्द ही एक नया सांस्कृतिक और व्यापारिक पहचान मिलने जा रही है। गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार के पश्चिमी हिस्से में अत्याधुनिक "हाट" का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह परियोजना बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है और इसे 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


करीब 48.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह हाट तीन मंजिला इंपोरियम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे अंडरग्राउंड और सर्फेस पार्किंग, दो रेस्टोरेंट, बच्चों और युवाओं के लिए गेम जोन, फायर फाइटिंग सिस्टम, लिफ्ट, जल टंकी, सीसीटीवी निगरानी, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम और स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था होगी। पूरी संरचना चारदीवारी से घिरी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाट का डिज़ाइन मधुबनी जिले के “मिथिला हाट” की तर्ज पर किया गया है। यहां बिहार की प्रसिद्ध कलाओं और शिल्पों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर की मंजूषा कला, पटना की टिकुली पेंटिंग, सिक्की शिल्प, समस्तीपुर का बांस-बेंत शिल्प, दरभंगा की मिट्टी और चीनी मिट्टी की कलाएं, मुजफ्फरपुर की सुजनी कढ़ाई, गया का पत्थर शिल्प और नालंदा की बूटी कला प्रमुख हैं।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह स्थान न केवल बिहार की पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारीगरों के लिए भी नए अवसर सृजित करेगा। साथ ही, यह हाट प्राचीन मगध की समृद्ध विरासत को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed