फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna: Samrat Choudhary says Govt is active regarding flood protection, schemes worth Rs 105.90 crore approved

Bihar: सम्राट चौधरी बोले- बिहार में बाढ़ सुरक्षा को लेकर सरकार सक्रिय, 105.90 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

Mon, 03 Feb 2025 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Feb 2025 07:58 PM IST
सार

Patna News: सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण, कटाव निरोधक कार्य और तटबंधों को मजबूत करने के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस उद्देश्य से ‘गो-अहेड’ नोटिफिकेशन जारी किया गया है ताकि समय पर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।

विज्ञापन
Patna: Samrat Choudhary says Govt is active regarding flood protection, schemes worth Rs 105.90 crore approved
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने खगड़िया, सुपौल, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में बाढ़ से बचाव और तटबंध सुदृढ़ीकरण के लिए 105.90 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। यह फैसला बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए वर्ष 2025 के मानसून से पांच महीने पहले ही आपदा नियंत्रण की तैयारी के तहत लिया गया है। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपदा की स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

 
खगड़िया में तटबंधों को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर
सम्राट चौधरी ने बताया कि खगड़िया जिले में दो महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत कुल 41.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

  1. तेलिहार जमींदारी बांध के पास कटाव निरोधक कार्य के लिए ₹22.05 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिससे आसपास के इलाकों को सुरक्षित किया जाएगा।
  2. विज्ञापन
  3. खगड़िया शहर सुरक्षा तटबंध (एंटी पलड स्लूईस) के निर्माण और तटबंध को ऊंचा और सुदृढ़ करने के लिए ₹19.39 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन

 
भागलपुर जिले में इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध का पुनर्निर्माण
भागलपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा के लिए इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध के रिवेटमेंट और कटाव निरोधक कार्य को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर ₹1737.36 लाख (17.37 करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे। इसके तहत तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की जाएगी और फेरी घाट तक कटाव निरोधक उपाय किए जाएंगे।


 
सुपौल जिले में तीन बड़े बांधों के मरम्मत कार्य को स्वीकृति
सुपौल जिले में सिकरहट्टा-मंझार निम्न बांध, डगमारा मार्जिनल बांध और निर्मली घेरा बांध के मरम्मत और सड़क निर्माण के लिए ₹1721.97 लाख (17.21 करोड़ रुपये) की मंजूरी दी गई है। इससे इन तटबंधों की मजबूती बढ़ेगी और स्थानीय निवासियों को बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी।
 
मुजफ्फरपुर में बागमती नदी तटबंध के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान
मुजफ्फरपुर जिले में बागमती प्रमंडल के अंतर्गत नाबार्ड वित्तपोषित एक योजना के तहत बागमती नदी के दाएं तटबंध को मजबूत करने के लिए ₹2988.82 लाख (29.88 करोड़ रुपये) की मंजूरी दी गई है। इस योजना से नदी के किनारे रहने वाले हजारों लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी और कृषि क्षेत्र को भी सुरक्षा मिलेगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण, कटाव निरोधक कार्य और तटबंधों को मजबूत करने के लिए निविदा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस उद्देश्य से ‘गो-अहेड’ नोटिफिकेशन जारी किया गया है ताकि समय पर सभी कार्य पूरे किए जा सकें।
 
‘बाढ़ से स्थायी समाधान सरकार की प्राथमिकता’
बिहार सरकार लगातार बाढ़ से निपटने के लिए दीर्घकालिक उपायों पर जोर दे रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बाढ़ के प्रभाव को कम करना और तटबंधों की मजबूती के जरिए संभावित आपदाओं से पहले सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार ने पहले ही वर्षा-बाढ़ के मौसम से पूर्व तैयारी शुरू कर दी है, जिससे संभावित नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed