{"_id":"6a4a764ff70899e9ea0e50bc","slug":"patna-rajiv-nagar-firing-one-youth-shot-another-dies-after-falling-from-roof-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में दनादन फायरिंग, भागने में युवक की छत से गिरकर मौत; दूसरे शख्स को लगी गोली, विवाद की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में दनादन फायरिंग, भागने में युवक की छत से गिरकर मौत; दूसरे शख्स को लगी गोली, विवाद की जांच
Sun, 05 Jul 2026 08:52 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:52 PM IST
सार
Patna News: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी, जबकि दूसरा भागने के दौरान छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हथियार बरामद कर एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पटना में गोलीकांड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में आपराधिक घटनाएं कम नहीं हो पा रही हैं। रविवार शाम राजीव नगर इलाके में गोलीबारी हुई। इसमें एक युवक को गोली लगी, जबकि दूसरा युवक भागने के दौरान छत से गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छत से गिरे युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोली लगे युवक का इलाज चल रहा है।
राजीव नगर में चली गोली, इलाके में मचा हड़कंप
घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 8बी की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया है। राजीव नगर थाना पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। आरोपी पक्ष से पूछताछ की जा रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी प्रियेश रंजन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान राजू के रूप में हुई है।
एसएसपी कार्यालय ने दिए जांच के निर्देश
पटना एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बांकीपुर से जन सुराज प्रत्याशी; भाजपा के सामने खुद उतरे, CM भी निशाने पर
एसपी बोलीं- आपसी विवाद का लग रहा मामला
नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।