फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna paliganj minor girl assault case accused arrested

Bihar News: स्कूल से घर जा रही नन्ही परी से दरिंदगी, आरोपी किशोर पुलिस के शिकंजे में

Thu, 30 Apr 2026 10:12 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 10:12 AM IST
सार

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां स्कूल से घर लौट रही एक पाँच वर्षीय मासूम बच्ची को गांव के ही एक नाबालिग किशोर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
patna paliganj minor girl assault case accused arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक गांव में स्कूल से घर लौट रही मात्र 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची रोज की तरह गांव के ही एक स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्टी होने के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी गांव के ही एक किशोर ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


खून से लथपथ घर पहुंची मासूम, मचा हड़कंप
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल और लहूलुहान हालत में मासूम बच्ची किसी तरह अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची की हालत देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना देर किए मामले की सूचना पुलिस को दी और बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पालीगंज थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को उसके गांव से ही निरुद्ध (गिरफ्तार) कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की माँ के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

ये भी पढ़ें- बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

अस्पताल में भर्ती है बच्ची, जांच जारी
पालीगंज थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed