फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Woman crossing track died after being hit by train, angry people turned back two trains

Bihar: पटरी पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत, गुस्साए लोगों ने दो गाड़ियों को वापस लौटाया; पुलिस पर भड़के

Wed, 19 Feb 2025 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

Patna News: पटना में पटरी पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दो रेल गाड़ियों को वापस लौटा दिया। पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Patna News: Woman crossing track died after being hit by train, angry people turned back two trains
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सचिवालय थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर पुल के पास रेलवे पटरी पार कर रही एक महिला अचानक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोग घबरा गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

 
पुलिस की देरी से भड़के स्थानीय लोग
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शव को कपड़े से ढक दिया और तुरंत जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने पटना से बक्सर जाने वाली दो ट्रेनों को वापस पटना जंक्शन लौटा दिया। हालांकि कुछ देर बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 
मृतका की पहचान की कोशिश जारी
मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसके पास से एक मोबाइल फोन और कई कागजों पर लिखे नंबर बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने उन नंबरों पर कॉल कर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन थी और वह पटरी पार करते समय लापरवाही से क्यों गुजर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed