Republic Day: मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Patna News: मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर गर्व से गणतंत्र दिवस मनाया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनसे मौके पर समां बंध गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्यता और उल्लास के साथ किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति मोहम्मद आलमगीर ने राष्ट्रध्वज फहराया और इस अवसर पर युवाओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गणतंत्र की रक्षा और इसे सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
खिलाड़ियों का सम्मान
गणतंत्र दिवस समारोह में चांसलर ट्रॉफी कबड्डी प्रतियोगिता 2024 के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान खिलाड़ियों के प्रयासों और उनकी खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बिखेरा रंग
समारोह में एनएसएस सेल के स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमबीए विभाग के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों पर केंद्रित एक लघु नाटिका का मंचन किया, जो दर्शकों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाने में सफल रहा।
देशभक्ति से सराबोर गीत और कविताएं
शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरे माहौल में राष्ट्रभक्ति का जोश भर गया। फारसी विभाग के प्रमुख डॉ. मो. जमशेद आलम ने संविधान की महत्ता पर लिखी अपनी नज्म सुनाई, जिसने दर्शकों को संविधान की ताकत और उसकी अहमियत का अहसास कराया।
गणतंत्र दिवस समारोह का मंच संचालन पत्रकारिता विभाग के प्रभारी और एनएसएस समन्वयक डॉ. निखिल आनंद गिरि ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्रों की भारी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।
राष्ट्रीय भावना का उत्सव
समारोह ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस की भावना को सशक्त किया। कुलपति ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गणतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।