{"_id":"67cabcaea279ef090b049686","slug":"patna-news-tejashwi-yadav-reached-gardanibagh-in-support-of-cook-sisters-says-govt-is-exploiting-them-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रसोइया बहनों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- सरकार कर रही शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रसोइया बहनों के समर्थन में धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- सरकार कर रही शोषण
Fri, 07 Mar 2025 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:02 PM IST
सार
Cook Sisters Protest: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला कर कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी राज्य सरकार शोषण कर रही है। वहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर इस वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन
रसोइया बहनों के समर्थन में गर्दनीबाग पहुंचे तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत रसोइया बहनों के हक और सम्मान की लड़ाई तेज होती जा रही है। राजधानी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन कर रही रसोइया बहनों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की और उनके संघर्ष को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
‘सरकार कर रही शोषण, मेहनत के मुकाबले बहुत कम भत्ता’
धरना स्थल पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जीविका, ममता और आशा कार्यकर्ताओं की तरह रसोइया बहनों का भी सरकार शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन्हें केवल 1,645 रुपये मासिक भत्ता दे रही है, जो उनकी मेहनत और योगदान के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने कहा कि यह राशि महंगाई के इस दौर में इनके परिवार के भरण-पोषण के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारी सरकार बनी तो मिलेगा न्याय और सम्मान
तेजस्वी यादव ने धरना स्थल पर मौजूद रसोइया बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो इस वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि रसोइया बहनों को उचित वेतन और सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार मेहनती कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है और उनके अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महागठबंधन की सरकार आने पर रसोइया बहनों को उनका वाजिब हक मिलेगा।
राज्य सरकार को दी कड़ी चेतावनी
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन बहनों की आवाज को नजरअंदाज करती है, तो विपक्ष इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि रसोइया बहनों का संघर्ष जारी रहेगा और जब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई लड़ी जाएगी।
‘आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा’
रसोइया बहनों के आंदोलन को और मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव ने उनसे समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि इनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्द ही सरकार को झुकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं, आपकी आवाज को दबने नहीं देंगे और हर स्तर पर आपकी लड़ाई को लड़ेंगे।