फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   women abuse case hyderabad nurse murder case suspected begusarai boy sanaullah arrested bihar news

दुष्कर्म के बाद हत्या : एक महीने से सनाउल्लाह की नजर पर थी नर्स, मौका देख खिड़की से घुसकर किया कांड

Tue, 01 Sep 2026 07:26 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 07:26 PM IST
सार

Bihar News : 34 साल का मोहम्मद सनाउल्लाह शरीर से मजबूत था। मैकेनिक होने के कारण भी। लेकिन, 21 साल की युवती ने सीधे हार नहीं मानी। संघर्ष किया। ऐसा चोटिल किया कि उससे दुष्कर्म कर हत्या करने वाला आरोपी दबोच लिया गया।
 

विज्ञापन
women abuse case hyderabad nurse murder case suspected begusarai boy sanaullah arrested bihar news
बिहार के बेगूसराय से तीन साल पहले हैदराबाद कमाने सनाउल्लाह दुष्कर्म-हत्या में पकड़ा गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

2019 में जो हैदराबाद एक महिला की सामूहिक दुष्कर्म-हत्या के बाद कथित एनकाउंटर के कारण चर्चित हुआ था, वहीं से इस बार दुष्कर्म-हत्या की खबर सामने आई है। खबर में खास बात यह है कि दुष्कर्म कर हत्या करने वाले अपने से 13 साल बड़े और शारीरिक रूप से मजबूत शख्स से 21 साल की नर्स ने जबरदस्त संघर्ष किया था। उस संघर्ष के निशान ने पुलिस को सुराग दिए और 30 घंटे के भीतर वह शख्स पकड़ा गया। इस शख्स की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी मोहम्मद हैदर के बेटे मो. सनाउल्लाह के रूप में हुई है। हैदराबाद पुलिस ने फिलहाल बेगूसराय पुलिस से संपर्क नहीं किया है, लेकिन बात उसके घर तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


रात 12:30 बजे वारदात को दिया अंजाम, बेगूसराय का मैकेनिक गिरफ्तार
हैदराबाद के ठुक्कुगुड़ा में 21 वर्षीय नर्स की दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में बेगूसराय निवासी 34 वर्षीय बाइक मैकेनिक मो. सनाउल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2023 में हैदराबाद गया था। शुरुआत में उसने उप्पल इलाके की एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर काम सीखा। करीब दो महीने पहले वह उसी मालिक की दूसरी दुकान पर काम करने के लिए ठुक्कुगुड़ा पहुंचा था। मैकेनिक की दुकान के पीछे की ओर से अस्पताल परिसर में नर्स के रहने की जगह दिखाई देती थी। सनाउल्लाह वहीं से नर्स को देखता था और उसके आने-जाने की टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 अगस्त की मध्यरात्रि करीब साढ़े 12 बजे खिड़की के रास्ते नर्स के कमरे में दाखिल हो गया।
विज्ञापन


युवती ने उंगली काट ली, गले और सीने पर खरोंच लिया
युवती के जागने और विरोध करने पर दोनों के बीच संघर्ष हुआ। 21 साल की नर्स ने सीधे आत्मसमर्पण नहीं किया। युवती ने उसके हाथ की उंगली काट ली। गले और सीने पर खरोंच लिया। आरोपी ने ताकत के बल पर युवती को कब्जे में कर लिया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद वह खिड़की बंद कर वहां से निकल गया। 29 अगस्त को युवती के कमरे से बाहर नहीं आने और फोन व दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिलने के बाद उसकी सहेली ने खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश किया। वहां युवती मृत मिली। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पहाड़ीशरीफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और संदिग्ध की गतिविधियों की जांच की। इसी क्रम में पुलिस को सनाउल्लाह पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से सैमसंग मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed