फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Sharad Kumar Yadav took additional charge of Vice Chancellor of Pataliputra University

Bihar: शरद कुमार यादव ने संभाला पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार, छात्रों से किया यह वादा

Wed, 15 Jan 2025 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

Patna News: शरद कुमार यादव ने दो विश्वविद्यालयों का प्रभार संभालने को चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन इसे नई संभावनाओं का अवसर भी कहा। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जिम्मेदारी को कुशलता और समर्पण से निभाऊं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna News: Sharad Kumar Yadav took additional charge of Vice Chancellor of Pataliputra University
पीपीयू के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने के दौरान प्रो. शरद कुमार यादव तथा अन्य गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (AKU) के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने मंगलवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) पटना के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यादव ने कहा कि वे छात्रों और विश्वविद्यालय की समग्र प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से काम करेंगे।

विज्ञापन

 
छात्र हित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राथमिकता में शामिल
प्रभार ग्रहण के दौरान शरद कुमार यादव ने छात्रों और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक चुनौती है। लेकिन कुलाधिपति ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजों की ग्रेडिंग पर विशेष जोर दिया। यादव ने कहा कि उन कॉलेजों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा जो पहले से उच्च ग्रेड में हैं। साथ ही जिन कॉलेजों को अब तक ग्रेडिंग नहीं मिली है, उन्हें राष्ट्रीय स्तर की मान्यता दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
डिजिटल प्रबंधन और पारदर्शिता पर जोर
यादव ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने की बात कही। उन्होंने ई-फाइलिंग, डिजी लॉकर और अन्य डिजिटल प्रणाली लागू करने की योजना का जिक्र किया। इसके माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल और सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से चलेंगे और सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएंगी। शिक्षा मंत्री के निर्देशों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों को भी उन्नत बनाने पर जोर दिया जाएगा। यादव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता देहात के कॉलेजों को राष्ट्रीय स्तर का बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुलपति की विविध प्रशासनिक पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि शरद कुमार यादव AKU के कुलपति होने के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) भारत सरकार के सदस्य भी हैं। इससे पहले, उन्होंने उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा में गौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक और डीन के रूप में काम किया है। उनकी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव का लाभ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को भी मिलेगा।
 
प्रभार ग्रहण समारोह में शिक्षाविदों की मौजूदगी
प्रभार ग्रहण के दौरान प्रो. गणेश महतो, प्रो. एनके झा, प्रो. रिमझिम शील, डॉ. मनोज कुमार और देव प्रकाश सहित कई प्रमुख शिक्षाविद मौजूद रहे। सभी ने शरद कुमार यादव का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की प्रगति की आशा जताई।

 
दोहरी जिम्मेदारी, लेकिन उद्देश्य स्पष्ट
शरद कुमार यादव ने दो विश्वविद्यालयों का प्रभार संभालने को चुनौतीपूर्ण बताया, लेकिन इसे नई संभावनाओं का अवसर भी कहा। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगी कि इस जिम्मेदारी को कुशलता और समर्पण से निभाऊं। छात्रों के भविष्य को संवारना और विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में ले जाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed