फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna News: Pipa bridges will be built in six districts including Bhojpur, Madhepura on Ganga-Kosi rivers

Bihar: गंगा-कोसी नदियों पर छह जिलों में बनेंगे पीपा पुल; नीतीश सरकार ने मंजूर की करीब 57 करोड़ की राशि

Wed, 15 Jan 2025 10:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

Patna News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इन पीपा पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीण इलाकों का आपसी जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि ग्रामीणों को नावों पर निर्भरता से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पुल राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
Patna News: Pipa bridges will be built in six districts including Bhojpur, Madhepura on Ganga-Kosi rivers
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने गंगा और कोसी नदियों पर भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में तीन बड़े पीपा पुल बनाने की घोषणा की है। इन पुलों के निर्माण के लिए 56 करोड़ 81 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इन पुलों से नदियों के दोनों ओर बसे सैकड़ों गांवों के करीब 10 लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उनकी नावों पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

 
भोजपुर में गंगा पर बनेगा 732 मीटर लंबा पुल
भोजपुर जिले के महुली घाट से सिताब दियारा के बीच गंगा नदी पर 732 मीटर लंबा पीपा पुल बनेगा। यह पुल बिहार के भोजपुर जिले और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिताब दियारा के दर्जनों गांवों को जोड़ेगा। इसके निर्माण के लिए 15 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह पुल इन इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने और आवागमन को सरल बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

 
मधेपुरा-खगड़िया के बीच कोसी नदी पर होगा 500 मीटर का पुल
मधेपुरा और खगड़िया जिलों को जोड़ने के लिए मधेपुरा के जीरो माइल से कपासिया घाट तक कोसी नदी पर 500 मीटर लंबा पीपा पुल बनेगा। इसके निर्माण पर 25.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पुल मधेपुरा और खगड़िया जिले के करीब 14 पंचायतों के 80,000 लोगों को लाभान्वित करेगा। पुल बनने के बाद इन इलाकों में आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा और लोगों को नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बक्सर में गंगा नदी पर बनेगा नैनीजोर-हल्दी पुल
बक्सर जिले के नैनीजोर गांव और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी गांव के बीच गंगा नदी पर 732 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया जाएगा। इस पुल के लिए 16.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। पुल के बनने से बक्सर और बलिया जिलों के दर्जनों गांवों के बीच आवागमन सुगम होगा और यातायात में लगने वाला समय भी कम होगा।
 
नावों पर निर्भरता होगी खत्म
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इन पीपा पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीण इलाकों का आपसी जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि ग्रामीणों को नावों पर निर्भरता से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पुल राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो हर क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए काम कर रही है।

 
सड़क संपर्क बढ़ेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
पीपा पुलों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाएगा। इससे गांवों के आर्थिक और सामाजिक विकास को बल मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर जिले के गांवों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed